मुस्लिम सेवा संगठन ने महंत नरसिंह आनंद सरस्वती महाराज के खिलाफ उप जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन।
मुस्लिम सेवा संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से महा महिमा राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि डसना स्थित मंदिर के महंत नरसिंह आनंद सरस्वती महाराज ने एक कार्यक्रम के आयोजन में हमारे नबी हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताखी की है और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है जिस का हम विरोध करते हैं उन्होंने बताया कि हमारे नबी के बारे में इस तरह की गुस्ताखी मुस्लिम समाज किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा क्योंकि हमारे नबी ने हमें यह सिखाया है कि प्यार मोहब्बत सबसे अहम चीज है और सभी के धर्म का सम्मान करना चाहिए किसी भी धर्म की आलोचना करना हमारा धर्म नहीं सिखाता है ऐसे संतो को किसी बड़े राजनीतिक नेता का संरक्षण प्राप्त है इसी कारण आज तक उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं होती इससे पहले भी कई बार वह इस्लाम धर्म को टारगेट करते हुए गलत तरह की बयान बाजी कर चुके हैं उनके विरुद्ध मुकदमे तो लिखे गए मगर उसके बावजूद भी अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और एक मजहब को टारगेट करते हुए लगातार बयान बाजी करते रहते हैं हमने देखा है कि अगर कोई अन्य धर्म के लोग किसी धर्म के बारे में कोई गलत टिप्पणी कर दे तो उसके लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाता है मगर पता नहीं क्यों इस सरकार में ऐसे महाराज के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जाती अगर सरकार द्वारा ऐसे महान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो हमारा संगठन अगली बार और इससे भी ज्यादा संख्या में एकत्र होगा और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए आंदोलन करने को मजबूर होगा हम लोग संविधान के मानने वाले हैं और हमेशा संविधान को मानकर ही शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज करते हैं सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाए।
मुस्लिम सेवा संगठन ने महंत नरसिंह आनंद सरस्वती महाराज के खिलाफ उप जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन।
