₹5000/- के इनामी आरोपी अभियुक्त को कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता 01 वर्ष से चल रहा था फरार

 ₹5000/- के इनामी आरोपी अभियुक्त को कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता 01 वर्ष से चल रहा था फरार

 कनखल के बैरागी कैंप में रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी की गला रेतकर हत्या की खबर मिलने पर तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक अशोक चढ्डा द्वारा सेवानिवृत्त होने के पश्चात बैरागी कैंप क्षेत्र में सेवाश्रम बनाया गया था जहां यात्रियों और कामगारों को किराये पर कमरे दिए जाते थे। मृतक का खून से सना हुआ शव बाथरुम में पड़ा हुआ था। मृतक की पुत्री द्वारा थाना कनखल पर दी गई शिकायत के आधार पर मु0अ0 पंजीकृत कराया गया था।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा बतौर एसएसपी जनपद का चार्ज ग्रहण करने के कुछ दिनों पहले ही घटित इस वारदात के सम्बन्ध में पूछे जा रहे सवालों का बाखूबी जवाब देते हुए हरिद्वार पुलिस ने समर्थ नेतृत्व की सार्थकता को सिद्ध करते हुए वारदात के महज 04 दिनों के भीतर वारदात में शामिल 05 आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की थी व मृतक की चैक बुक, नगदी, पाठल व खून से सने कपड़े बरामद किए थे। पकड़ में आए सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया था।

आरोपी दीपक उर्फ कोती की गिरफ्तारी हेतु काफी प्रयास किये गये लेकिन आरोपी का अपना मकान न होने व लगातार बदल बदलकर अलग-अलग जगह किराये के कमरों ने रहने की वजह से उसे पकडना चुनौती बना हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पर ₹5000/- के इनाम की घोषणा की गयी।

आरोपी दीपक को कृपाल नगर आश्रम के निकट से दबोचने में कामयाबी हासिल की। पकड़ में आए दीपक के कब्जे से मृतक अशोक चड्ठा से लूटा हुआ मोबाईल फोन भी बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी 

दीपक उर्फ कोती पुत्र धन सिहं उर्फ इदम सिहं निवासी आर्यनगर लाल मन्दिर को0 ज्वालापुर हाल नि0  हेतमपुर थाना सिडकुल हरिद्वार

बरामदगी

मृतक से लूटा हुआ स्मार्ट मोबाईल फोन 

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल,उ0 नि0 चरण सिहं चौहान, हे0कांस0 सन्नी सिंह,का0 सतेन्द्र रावत, का0 उमेद सिहं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।