ग्राम पंचायत उपनिर्वाचन को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर मतदान ड्यूटी में लगे पुलिस फोर्स को एसपी देहात ने किया ब्रीफ

ग्राम पंचायत उपनिर्वाचन को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर

मतदान ड्यूटी में लगे पुलिस फोर्स को एसपी देहात ने किया ब्रीफ

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान हेतु मतदान ड्यूटी में लगे पुलिस फोर्स क्या करना है क्या नहीं करना के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह द्वारा जनपद में  होने वाले ग्राम पंचायत उपनिर्वाचन में कानून एवं शान्ति व्यवस्था ड्यूटी हेतु नियुक्त पुलिस, पीएसी/आईआरबी एवं होमगार्ड बलों को नगर निगम सभागार रूड़की में ब्रीफ किया गया। 

इस उपनिर्वाचन में विकास खण्ड के बहादराबाद के ग्राम पंचायत कोटा मुरादनगर में ग्राम प्रधान, गढ़ में सदस्य क्षेत्र पंचायत, विकासखण्ड खानपुर के ग्राम पंचायत मौहम्मदपुर मथाना में ग्राम प्रधान, मौहम्मदपुर मथाना वार्ड न0 7 व 9 में सदस्य ग्राम पंचायत, विकास खण्ड भगवानपुर के खजूरी में सदस्य क्षेत्र पंचायत, खेड़ी शिकोहपुर व सुनहेटी आल्हापुर में सदस्य ग्राम पंचायत, विकासखण्ड नारसन के ग्राम हरजौली जट के ग्राम प्रधान, टाण्डा बनेड़ा व लहबोली में सदस्य ग्राम पंचायत तथा विकासखण्ड लक्सर के मौहम्मदपुर बुजुर्ग व हबीबपुर कुड़ी के सदस्य ग्राम पंचायत का चुनाव होना है। 

उक्त उपनिर्वाचन को सकुशल सम्पन्न करने हेतु क्षेत्राधिकारी स्तर के 03 जोनल पुलिस अधिकारी, निरीक्षक/ थानाध्यक्ष स्तर के 05 पुलिस अधिकारी, 11 उ0नि0, 17 अपर उ0नि0, 16 हे0कानि0, 69 कानि0, 09 महिला कानि0, 50 होमगार्ड, 01 कम्पनी 01 प्लाटून, 02 सैक्शन पीएसी नियुक्त की गई है।

समस्त पुलिस बल को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अधीन रहते हुए सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ ड्यूटी करने हेतु महत्वपूर्ण आदेश  निर्देश दिये गए। 

उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी रूड़की नरेन्द्र पन्त, क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार, क्षेत्राधिकारी लक्सर निहारिका सेमवाल सहित सम्बन्धित कोतवाली एवं थाना के प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष सहित सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं बूथों पर नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद