जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन नयास प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न हुई।     

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन नयास प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न हुई।     

बैठक में न्यास निधि प्रबंधन समिति के समक्ष प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जनपद में खनिज न्यास से स्वास्थ्य विभाग में अपशिष्ट उपचार संयंत्र समेत अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर सहमति प्रदान करने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी स्कूलों में मरम्मत कार्य, शौचालय, पेयजल आपूर्ति तथा सिंचाई, सड़क, वैकल्पिक ऊर्जा, जल संरक्षण के क्षेत्र में होने वाले कार्यों को भी शामिल करने हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति के सम्मुख संबंधित क्षेत्र में ऐसे प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएं जो जनहित में अति आवश्यकीय हों। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो धनराशि विभागों को आवंटित होगी, उसमें यह सुनिश्चित किया जाए कि विधानसभावार आँकालन करते हुए व्यय किया जाए।   जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि ऐसे विभाग जिन्होंने अभी तक प्रस्ताव नहीं दिए हैं वे सभी प्रजेन्टेशन सहित शीघ्र अपने प्रस्ताव शीघ्र उपलब्धकराना सुनिश्चित करें, ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु मंजूरी दी जा सके। 

बैठक में जिलाधिकारी ने खनन न्यास से पूर्व में विभागों को आवंटित धनराशि के व्यय की भी समीक्षा की। बैठक  में  सीएमओ आर.के. सिंह, एसडीएम मनीष कुमार सिंह,परियोजना निदेशक के एन तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भंडारी , ई.ई.पी.डब्लू डी दीपक कुमार,ई.ई. पेयजल आर के गुप्ता,ई.ई.सिंचाई  मंजू डैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।