जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों में छापेमारी से मचा हड़कम्प।

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों में छापेमारी से मचा हड़कम्प।

 जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बुद्धवार को 10:10 बजे एआरटीओ कार्यालय तथा 10:23 बजे जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में छापेमारी की। एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी में आउट सोर्स से रखे गए 3 कर्मचारी नदारद मिले जबकि जिला आयुर्वेदिक एवम् यूनानी अधिकारी कार्यालय में सभी कार्मिक उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय में अनुपस्थित मिले आउटसोर्स कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने तथा भविष्य में नदारद रहने पर सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा।   जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।