पूर्ति विभाग की बड़ी कार्यवाही लगभग 80 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मौके पर किये ज़ब्त प्रति सिलेंडर सरकार को लगभग 900 रुपए किया जा रहा था राजस्व घाटा

पूर्ति विभाग की बड़ी कार्यवाही लगभग 80 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मौके पर किये ज़ब्त

प्रति सिलेंडर सरकार को लगभग 900 रुपए किया जा रहा था राजस्व घाटा

हरिद्वार जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने गोपनीय सूचना पर कि छापेमारी जर्स कंट्री से लगभग 5 किमी दूर पार्वती इनक्लेव के पास हृदय राम निवास में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा है, जिससे  सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया जा रहा है

जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने स्वयं अपने नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल, पूर्ति निरीक्षक मुकुल शर्मा, पूर्ति निरीक्षक सतीश के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां पर संदिग्ध हालत में खड़े वाहन की चैकिंग में 30 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद हुए तथा हृदय राम निवास भवन में चैकिंग के दौरान 50 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, दो नोजल पकड़े गए जोकि डॉमेस्टिक से कॉमर्शियल गैस सिलैंडर भरने के काम आते हैं। 

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मौके से विजेंद्र निवासी धनपुरा, निशांत निवासी धनपुरा, सचिन निवासी धनपुरा के साथ ही भवन मालिक बल सिंह चौहान के खिलाफ अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से डॉमेस्टिक से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भरने में प्रति सिलेंडर सरकार को लगभग 900 रुपए के राजस्व की हानि हो रही थी तथा अवैध रिफिलिंग (मानकों की भी परवाह न करने के कारण) आसपास के क्षेत्र के लिए भी खतरा हो सकता था।

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण