अपर जिलाधिकारी पीएल शाह की अध्यक्षता में गांगा दीपोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक सीसीआर सभागार में सम्पन्न हुई।

अपर जिलाधिकारी पीएल शाह की अध्यक्षता में गांगा दीपोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक सीसीआर सभागार में सम्पन्न हुई।

 अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 11 नवम्बर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य रूप से सम्पन्न कराने, कार्यक्रम को यादगार तथा एतिहासिक बनाने के लिए सभी सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों का भी सहयोग लेने के साथ ही जनभागिता भी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने, त्रुटिरहित सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य करना सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रम में जनसहभागिता हेतु जन-जागरूक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों को भी बुलाया जाये। 

बैठक में घाटों को गोद लिए गए विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से दीपोत्सव के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सुझाव लिए गए तथा विभिन्न संगठनों को उनकी रूचि के अनुरूप जिम्मेदारियां भी दी गई। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, डीपीओ अविनाश सिंह भदौरिया, एसएनए श्याम सुन्दर प्रसाद, गंगा सभा से तन्मय वशिष्ठ सहित मनोज कुमार, विकास छाचर, अर्जुन सिंह, विकास कुमार, सुनील कुमार, प्रमेन्द्र सिंह, पवन कुमार, हर मोहन सिंह, महेश जोशी, मनोज सिरोही आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण