जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने पत्नी सहित बाल सुधार गृह (रोशनाबाद) और मातृ आंचल (जगजीतपुर) में पहुंचकर बच्चों के साथ मनाई दीपावली।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने पत्नी सहित बाल सुधार गृह (रोशनाबाद) और मातृ आंचल (जगजीतपुर) में पहुंचकर बच्चों के साथ मनाई दीपावली।

दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी ने छोटे बच्चों के साथ मोमबत्ती जलाकर दीपावली उत्सव मनाया साथ ही फल मिठाई और मोमबत्ती उपहार स्वरूप वितरित किए, बच्चों को दीपावली की दी शुभकामनाएं और बच्चों से उनके सपनों ओर भविष्य के बारे में चर्चा की तथा उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खूब मेहनत से पढ़े अपने नाम के साथ ही जनपद का नाम रोशन करे। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली देखकर बच्चों की प्रशंसा की। मातृ आंचल के परिसर स्थित मंदिर में दर्शन किए उसके बाद बच्चों ने भजन प्रस्तुत कर जिलाधिकारी का स्वागत किया। क्लास 7 की सोनिया और नीमा ने नृत्य कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिन छात्राओ ने मातृ आंचल से प्राथमिक शिक्षा से लेकर अब ग्रेजुएशन कर रही है उनसे मिलकर उनका उत्साह वर्धन किया और शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने हस्त निर्मितमिट्टी के दीपक और कलाकृतियां जिलाधिकारी को भेंट की। मातृ आंचल की प्रबंधिका ममता अग्रवाल,ट्रस्टी केएल लक्ष्मण,विपिन ओर बाल सुधार गृह के अधीक्षक प्रशांत कुमार शर्मा और शिक्षको ने जिलाधिकारी का स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी। एसडीएम अजयवीर सिंह,सीओ सिटी जूही मनराल, एडीपीओ अविनाश भदौरिया भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण