जीजा हत्याकांड प्रकरण में हत्यारोपी साले को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ़्तार। डंडे से पीट पीटकर साले ने की थी जीजा की हत्या

जीजा हत्याकांड प्रकरण में हत्यारोपी साले को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ़्तार।

डंडे से पीट पीटकर साले ने की थी जीजा की हत्या

 बहन के साथ हो रही ज्यादती से नाराज भाई ने उठाया खौफनाक कदम

 खत्ताबस्ती चंडीघाट में समय करीब 21.00 बजे लड्डू उर्फ लक्की पुत्र हीरालाल निवासी खत्ता बस्ती चंडीघाट माजरा की अपने जीजा दुर्गेश पुत्र राम अवतार निवासी उपरोक्त के साथ लड़ाई झगड़ा होने पर लकी उर्फ लड्डू ने अपने जीजा को डंडों से बुरी तरह पीट दिया था। 

जिनकी स्थिति अत्यधिक गंभीर होने की सूचना पर श्यामपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय हरिद्वार भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया था।

जिसपर मृतक दुर्गेश के पिताजी रामवतार की लिखित तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर पर अभियुक्त लड्डू उर्फ लक्की पुत्र हीरालाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसपर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सम्भावित ठिकानों पर दबिश देते 24 घंटे के भीतर ही आरोपी लड्डू उर्फ लक्की को गौरी शंकर पार्किंग प्रवेश द्वार वाली रोड से दबोचने में सफलता हासिल की। अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 डण्डा व अभियुक्त की खून से सनी हुई कमीज बरामद की गई।

आरोपी लड्डू उर्फ लक्की अपनी बहन के साथ हो रही मारपीट को लेकर अपने जीजा से रंजिश रखता था जो पूर्व से ही इस रिश्ते को लेकर नाखुश था। बहन पर हो रही ज्यादती को लेकर जीजा साले के बीच हुई लड़ाई में साले ने जीजा को डंडे से पीट पीटकर मार डाला।

गिरफ्तार अभियुक्त

लड्डू उर्फ लक्की पुत्र हीरालाल निवासी खत्ता बस्ती चंडीघाट माजरा थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष 

बरामदगी

1- घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल डण्डा 

2- अभियुक्त की खून से सनी हुई कमीज

पुलिस टीम

1- SHO श्यामपुर नितेश शर्मा (विवेचक) 

2- उ0नि0 विक्रम सिंह बिष्ट-प्रभारी चौकी चण्डीघाट

3- उ0नि0 मनोज रावत 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण