लूट की घटनाओं में 3 आरोपी अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस में किया गिरफ्तार। आरोपी दिन में मजदूरी का काम करते थे ओर रात के वक्त लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।

लूट की घटनाओं में 3 आरोपी अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस में किया गिरफ्तार।

आरोपी दिन में मजदूरी का काम करते थे ओर रात के वक्त लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने कुल 04 दोपहिया वाहन किए बरामद

विगत दिनों में देहात क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग व गश्त के बाद भी लूट की घटनाओं की सूचनाएं लगातार प्राप्त हो रही थी। वाहन लूटों के संबंधित उक्त मामलों में मिली शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर पर तीन मुकदमें दर्ज किए गए थे। कोतवाली लक्सर पर भी एक वाहन चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामलों की जानकारी होने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ मंगलौर विवेक कुमार से वार्ता कर मामलों का जल्द खुलासा करने के निर्देश जारी किए।

आदेशों के क्रम में टीमों का गठन किया गया एवं प्रकरणों की तहकिकात शुरु करते हुए घटना स्थल एवं आसपास से डीजिटल साक्ष्य एकत्रित किए गए। आस पास के गांवों में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी शुरु की गई तो कुछ व्यक्ति संदिग्ध नजर आए जिनसे संदेह के आधार पर पूछताछ की गई तो मंगलौर क्षेत्र में घटित 03 एवं लक्सर में घटित 01 वारदात का खुलासा हुआ। उक्त संदिग्ध की निशानदेही पर पुलिस टीम ने लूट की निम्न चार मोटरसाइकिल बरामद की गई। 

आरोपियों में एक विधि विवादित किशोर भी सम्मिलित है। विधिक कार्यवाही जारी है। आरोपी दिन में गुड मंडी मंगलौर पर काम करते थे तथा रात के वक्त इन वारदातों को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- सन्दीप कुमार पुत्र जितेन्द्र सिह निवासी ग्राम गदरजुड्डा थाना कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार- फैक्ट्री मे मजदूरी पढाई- 10वी फैल

2- रोहित पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम कुरडी थाना कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार- अनपढ मजदूरी

3- विधि विवादित किशोर

बरामद मोटर साईकिल

1- मो0सा0 स्प्लेण्डर सम्बन्धित मु0अ0स0 732/24 (कोतवाली मंगलौर)

2- मो0सा0 स्प्लेण्डर सम्बन्धित  मु0अ0स0 904/24 (कोतवाली मंगलौर)

3- मो0स0 डिस्कवर सम्बन्धित मु0अ0स0 913/24 (कोतवाली मंगलौर)

4- मो0सा0 स्प्लेण्डर सम्बन्धित मु0अ0स0 1119/2024  (कोतवाली लक्सर) 

पुलिस टीम

  प्रभारी निरी0 शान्ति कुमार,व0उ0नि0 रफत  अली,उ0नि0 संजीव चौहान,उ0नि0 मनोज कठैत,उ0नि0 बीरपाल सिह,कानि0 राजेश देवरानी,कानि0 विनोद वर्तवाल,कानि0 उत्तम सिह,कानि0 महिपाल- सीआईयू रुडकी,कानि0 चमन सिह-सीआईयू रुडकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद