आयुक्त गढ़वाल मण्डल,की अध्यक्षता में प्राधिकरण की 83 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुयी, बैठक में 30 मदो पर बोर्ड सदस्यो के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

आयुक्त गढ़वाल मण्डल,की अध्यक्षता में प्राधिकरण की 83 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुयी, बैठक में 30 मदो पर बोर्ड सदस्यो के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 बैठक में अध्यक्ष द्वारा विकसित की गयी, खेल अवस्थापना, सुविधाओं को राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर के मानको के रूप में विकसित करने पर प्राधिकरण के समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारीयों सहित सचिव एवं उपाध्यक्ष के कार्यों की सराहना की गयी। बोर्ड द्वारा मानचित्र स्वीकृति में प्रदान किये जाने वाले नियमानुसार शिथिलता की स्वीकृति प्रदान की गयी। भू-उपयोग परिवर्तन के प्रकरणो पर बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि समस्त प्रकरणो पर विधिक परीक्षण के साथ-साथ मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक से तकनीकी परीक्षण कराकर गुण-दोष के आधार पर भू-उपयोग परिवर्तन की स्वीकृति प्रदान की जायें। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण,द्वारा समस्त विद्युत व्यवस्था के कार्य तथा विकसित पार्को आदि का हस्तगन हरिद्वार जिला के शहरी निकायो को क्षेत्राधिकार के अनुसार कर दिया जाये। शहरी निकाय एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियो द्वारा संयुक्त निरीक्षण करते हुये योजना हस्तान्तरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। इसी प्रकार प्राधिकरण द्वारा विकसित की गयी सम्पत्तियो के विक्रय हेतु वर्तमान परिस्थितियो के अनुसार नियमो/उपनियमो में संशोधन स्वीकृत किया गया। जिसमे ट्रान्सपोर्ट नगर योजना मे पात्रता की श्रेणी में केवल उत्तराखण्ड राज्य के निवासीयो / व्यवसायियो को ही सम्मिलित किये जाने के निर्देष दिये गये। अध्यक्ष द्वारा बैठक में प्राधिकरण को यह भी निर्देश दिया गया कि प्राधिकरण की विकसित योजनाओ की सम्पत्तियो को विकय किये जाने हेतु त्वरित कार्यवाही की जाये, इस हेतु यदि किसी एजेन्सी की सहायता प्राप्त की जानी आवश्यक हो तो निविदा/ निलामी के माध्यम से एजेन्सी का निर्धारण भी कर लिया जाये। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के कर्मचारीयो के स्वाथ्य सुविधा के रूप में राज्य सरकार की स्वाथ्य गोल्डन योजना को अंगीकृत किया गया। बैठक में जिलाधिकारी हरिद्वार, नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार, उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की, वरिष्ठ नगर नियोजक, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग उत्तराखण्ड तथा सिंचाई विभाग एवं जल निगम की अधीक्षण अभियंता उपस्थित थे। अपर सचिव आवास, उत्तराखण्ड शासन के द्वारा वी०सी० के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। बैठक का संचालन हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान द्वारा किया गया। बैठक के अन्त में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अन्शुल सिंह द्वारा आयुक्त सहित समस्त अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद