जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लक्सर तहसील सभागर में तहसील दिवस हुआ सम्पन्न। 93 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया तहसील दिवस में अधिकतर चकबन्दी, अतिक्रमण, नाला निर्माण, नलकूप मरम्मत, अवैध कब्जा, नालियों की सफाई आदि से सम्बन्धित समस्याओं को सुना।

 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लक्सर तहसील सभागर में तहसील दिवस हुआ सम्पन्न। 93 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया तहसील दिवस में अधिकतर चकबन्दी, अतिक्रमण, नाला निर्माण, नलकूप मरम्मत, अवैध कब्जा, नालियों की सफाई आदि से सम्बन्धित समस्याओं को सुना।

तहसील दिवस में ग्राम प्रधान कर्मपाल सिंह ने ग्राम चंदपुरी बांगर के मोज़ा चखेरी बानूवाला में भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को टीम गठित कर, भूमि को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए, एडवोकेट अशोक कुमार ने टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत करने की शिकायत की साथ ही क्षेत्र में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप की भी शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारी को टूटी पाइप लाइन आज ही ठीक करने के निर्देश दिए  साथ ही ईओ को वार्डाे में रोज फॉगिंग करने के निर्देश दिए। सुशील ने कहा कि चकबंदी की रिपोर्ट नहीं लग रही है, चकबंदी अधिकारी की रेगुलर पोस्टिंग हो, इस पर जिलाधिकारी ने हफ्ते में एक बार बैठने के निर्देश दिए। संजय कुमार ने टयूबवेल खराब होने की शिकायत की जिस पर संबंधित अधिकारी को ठीक कराने के निर्देश दिए। चंद्रपुरी बागंर से कुसुम पाल ने बाढ गंगा के किनारे अतिक्रमण हटाने, तथा दल सिंह 27 नं. को ठीक करवाने, मथना के ओमपाल ने पानी की निकासी के लिए, शिव चौक लक्सर के महेन्द्र पुलगिरि ने क्षेत्र में शौचालय निर्माण हेतु, खण्डंजा कुतुबपुर की मुर्तजा ने पुत्री का नाम परिवार रजिस्टर में नकल में दर्ज करवाने, शेखपुरी की सरोज ने बीमारी के इलाज हेतु आर्थिक सहायता, हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी में आरसीसी नाले की तुरंत निकासी, रसूलपुर ककरजाता निवासी वेदपाल सिंह ने अम्बेडकर पार्क व हरिजन कॉलोनी से अवैध कब्जा हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, 

  जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के दौरान अधिकारियों से कहा कि जो भी अनुरोधकर्ता यहां अपनी शिकायत लेकर आते हैं, वे किसी न किसी आशा के तहत यहां पहुंचते हैं। इसलिये जो भी शिकायतकर्ता यहां पहुंचते हैं, उनकी शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता से अवश्य होना चाहिये।  

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जितनी भी शिकायतें तहसील दिवस में दर्ज हुई हैं, उनका निस्तारण बिना किसी विलम्ब के जल्दी से जल्दी करना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, एडीएम पी.एल.शाह, परियोजना निदेशक के.एन.तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के.सिंह, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, डीपीओ अतुल प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षाधिकारी के.के.गुप्ता, तहसीलदार लक्सर प्रताप चौहान तथा जनपद स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद