हरिद्वार में आयोजित 21वीं यूथ स्टेट अंडर-16 बास्केट बॉल बालक बालिका प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। स्वस्थ शरीर के लिए खेल खेलना बेहद जरूरी मंत्री गणेश जोशी

हरिद्वार में आयोजित 21वीं यूथ स्टेट अंडर-16 बास्केट बॉल बालक बालिका प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

स्वस्थ शरीर के लिए खेल खेलना बेहद जरूरी मंत्री गणेश जोशी

हरिद्वार, 08 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शुक्रवार को रामलीला मैदान बी.एच.ई.एल. हरिद्वार में आयोजित 21वीं यूथ स्टेट अंडर-16 बास्केट बॉल बालक बालिका प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त कर किया उनका उत्साहवर्धन 

    कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से युवाओं की दिशा बदल रही है, मान बिंदु बदल रहे है। इस प्रकार के आयोजन खेल को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में खेल प्रतिभाओं को निखारने तराशने तथा आगे बढ़ाने के लिए बेहद अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक से बढ़ कर एक खेल प्रतिभाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाएं लगभग सभी खेलों में नेशनल तथा इंटरनेशल स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक विखेर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज भारत का युवा खेलों के क्षेत्र में भी विश्व में नई पहचान बना रहा है। 

    उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिया सरकार हर संभव काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल खेलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से बच्चो के अंदर एक अलग उर्जा का संचार होता है।ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया और विजेता और उप विजेता टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

    इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, आईएस सुशील कुमार, मनदीप ग्रेवाल, एसोसिएशन सचिव संजय चौहान, अध्यक्ष हरिद्वार ललित नय्यर, सह सचिव योगेश शर्मा, बलराम कपूर, आदित्य चौहान, देवेंद्र प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण