राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन ऋशिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राज्य आन्दोलनकारियों एवं शहीदों को नमन करते हुए सभी राज्य वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया।

 राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन ऋशिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राज्य आन्दोलनकारियों एवं शहीदों को नमन करते हुए सभी राज्य वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया।

इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि लम्बे संर्घशों के बाद हमें उत्तराखण्ड राज्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य ने बीते 24 सालों में विकास की लम्बी यात्रा करते हुए बहुत कुछ पाया है और भविश्य में बहुत कुछ पाना अभी शेष है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, उद्योग तथा विकास के क्षेत्र में हमने बहुत बड़ी यात्रा की है। प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ धाम से कहा था कि ये दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हम हर क्षेत्र में निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग, रेल कनेक्टिविटी, शिक्षा, औद्योगिक क्षेत्र आदि में बहुत आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और हमारे प्रदेश की प्रतिभाए पूरे देश एवं विदेश में चमक रही हैं। 

विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए जनपद तथा राज्यवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी मातृ भूमि देव भूमि है। उन्होंने कहा कि हमे अपनी देव भूमि की संस्कृति, सौम्यता को बनाए रखने के लिए अपना आचरण राज्य की प्रकृति के अनुसार बहुत अच्छा रखना चाहिए, हमें अध्यात्मिक तथा पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य का चहुमुखी विकास हो। उन्होंने कहा कि राज्य विभिन्न विकास कार्य गतिमान है तथा अनेक विकास कार्य प्रस्तावित हैं। 

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने राज्य आन्दलन के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी आन्दोलनकारियों को नमन किया तथा राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों तथा आन्दोलनकारियों ने अंग्रेजों की बरबरता के समान ही बरबरता देखी है। उन्होंन कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप संवारने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। 

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राज्य आन्दलन के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी आन्दोलनकारियों को नमन किया तथा राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के चहुमुखी विकास हेतु सभी को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा तथा अनुशाशित रहते हुए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पूरी निश्ठा, ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य करना होगा। 

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा राज्य की सांस्कृतिक परम्पराओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी।

 इस अवसर पर पुलिस, फायर,कृषि उद्यान, समाज कल्याण, एनएसएस, मत्स्य, एनआरएलएम सहित विभिन्न विद्यालयों द्वारा झांकी निकाली गई तथा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथियों एवं जिलाधिकारी द्वारा विभागीय स्टॉलो का अवलोकन किया।

मंच का सफल संचालन नरेश चौधरी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता विकास तिवारी, विशाल गर्ग, जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेन्द्र सिंह नेगी, पीडी के.एन.तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, अजयवीर सिंह के साथ समस्त जनपदीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद