जिला क्रीडाधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के तत्वावधान एवं जिला प्रशासन,हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय हरिद्वार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के पर विभिन्न खेलो में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिसमें हॉकी प्रतियोगिता, फुटबाल प्रतियोगिता, एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खो-खो प्रतियोगिता, कराटे प्रतियोगिता एवं क्रिकेट प्रतियोगितायें आयोजित की गई। 14 एवं 17 वर्ष आयु के बालकों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 08.00 बजे से न्यू मल्टीपरपज हॉल, वन्दना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में किया गया। उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ गजेन्द्र पहवान रेलवे कुश्ती कोच द्वारा किया गया। 

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण डा0 एस0पी0 देशवाल,अध्यक्ष मुख्य अतिथि द्वारा सभी खिलाडियो को अनुशासन में रहते हुये निरन्तर कठोर परिश्रम के द्वारा जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने एवं अपने गुरूओं,माता पिता एवं समस्त बड़ो का सदैव आदर करने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता में खेले गये मैचों में 30 कि0ग्रा0  भार वर्ग,  प्रथम, द्वितीय तृतीय क्रमशः  राजा, रिहान, अनमोल, 35 से 40 कि0ग्रा0 भार वर्ग आदित्य, आजम, प्रीक्षीत, 40 से 45 कि0ग्रा0 भार वर्ग ऋषभ, यश, ध्रुव चौधरी, 48 कि0ग्रा0भारवर्ग तनिश,कृष्णा, सिफान 51 कि0ग्रा0 भार वर्ग अक्की, अरनव, कुश, 55 कि0ग्रा0 भार वर्ग सचिन, नीरज, वंश, 60 कि0ग्रा0 भार वर्ग पवन, विराट, रॉकी, 65 कि0ग्रा0 भार वर्ग  पुनित, अरमान, पृथ्वी, 71 कि0ग्रा0 भार वर्ग सुशान्त, करण, देवांश, 80 कि0ग्रा0 भार वर्ग आर्यन, राहुल, कार्तिक रहे।  

प्रतियोगिता में अक्षय राठी,आकाश,अनुराग राठी,प्रदीप कुमार,हरिओम,गजेन्द्र सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे।

इस अवसर परश्रीमती शबाली गुरूंग, जिला क्रीडा अधिकारी, प्रजापति कुकरेती मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,रविन्द्र यादव प्रशासनिक अधिकारी,अभिषेक,मनोज एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।