चोरी की गई हाइड्रोलिक ट्रॉली व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर के साथ एक आरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी की गई हाइड्रोलिक ट्रॉली व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर के साथ एक आरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 देररात्रि को खाताखेड़ी निवासी वसीम अहमद पुत्र मकसूद अहमद की हाइड्रोलिक ट्रॉली अज्ञात चोरों द्वारा देररात्रि व घने कोहरे का लाभ उठाते हुए खाता खेड़ी गाँव से चोरी की गई थी।

जिस पर थाना हाजा पर वादी वसीम अहमद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। 

उक्त हाइड्रोलिक ट्रॉली की चोरी के खुलासे हेतु थानाध्यक्ष झबरेडा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए व इलेक्ट्रानिक माध्यम से 02 अज्ञात व्यक्ति घने कोहरे की रात में खाता खेड़ी से ट्रैक्टर के जरिए चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। 

उक्त चोरी की गई ट्रॉली की बरामद की हेतु अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप उक्त ट्रॉली की चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी जॉनी पुत्र ओम कुमार उर्फ पप्पू निवासी जोली साबुद्दीन थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को जोली साबुद्दीन मंडावर क्षेत्र से पकड़ा गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई हाइड्रोलिक ट्रॉली व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया गया।

उक्त ट्रॉली चोरी की वारदात में शामिल अभियुक्त के साथी की तलाश हेतु लगातार प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

01.जॉनी पुत्र ओम कुमार उर्फ पप्पू निवासी जोली साबुद्दीन थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

बरामदा माल

हाइड्रोलिक ट्रॉली अनुमानित कीमत (03 लाख रूपये) ।

घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष झबरेड़ा  अंकुर शर्मा,SI नितिन बिष्ट इखबालपुर,हेड कां0  रामवी,हेड कां0 वीरेन्दर शर्मा,कां0 महिपाल (एस0ओ0जी0 रुडकी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।