ड्रग्स विभाग की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी के दौरान मेडिकल स्वामियों में मचा हडक़म्प एक मेडिकल पर बच्चे दे रहे थे दवाई अधिकारी ने किया सील।

ड्रग्स विभाग की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी के दौरान मेडिकल स्वामियों में मचा हडक़म्प एक मेडिकल पर बच्चे दे रहे थे दवाई अधिकारी ने किया सील।

 पथरी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थी ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती की संयुक्त टीम ने की छापेमारी छापेमारी की कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया कई मेडिकल स्टोर स्वामी छापेमारी की खबर सुनकर अपनी दुकानों को बंद कर फरार हो गए इसी दौरान दो मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई जिनमें एक मेडिकल स्टोर पर बच्चों को दवाई बेचते पाया गया और दूसरा मेडिकल स्टोर छापेमारी की खबर मिलते ही बंद कर दिया गया था इस मौके पर ही सील कर दिया गया छापेमारी के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने सभी मेडिकल स्टोर संचालको को दिए दिशा निर्देश की अपने मेडिकल पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और एक्सपायरी डेट की कोई भी दवाई किसी को न दी जाए और एक्सपायरी डेट की दवाइय के लिए अलग से एक बॉक्स बनाया जाए और नारकोटिक दवाइयां का रिकॉर्ड रजिस्टर में पारदर्शी तरीके से मेंटेन होना चाहिए मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और स्टोर पर हमेशा एक फार्मासिस्ट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए सोमवार को पथरी क्षेत्र के गांव नसीरपुर कल,कुंहरी, सुल्तानपुर ,मेडिकल स्टोर पर नशे और प्रतिबंधित दवाइयां की बिक्री की लगातार मिल रही शिकतों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने पथरी पुलिस के साथ संयुक्त बनाकर की छापेमारी।

छापेमारी की कार्रवाई के दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर भाग खड़े हुए छापेमारी के दौरान नसीरपुर कला के एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया ड्रग्स इंस्पेक्टर ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक संबंधित मेडिकल संचालक अपना लाइसेंस और स्टोर की जांच नहीं कराएगा तब तक मेडिकल स्टोर नहीं खुलेगा। ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहा कि जिन मेडिकल स्टोर पर नियमों का पालन नहीं किया जाएगा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी नशे और प्रतिबंधित दवाइयां की बिक्री को रोकना और मेडिकल स्टोर में पारदर्शी नियमों का पालन सुनिश्चित करना ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया जो मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर फरार हो गए उन मेडिकल स्टोर पर दोबारा जांच के लिए टीम भेजी जाएगी साथ ही जिन दुकानों के पास लाइसेंस नहीं होगा या नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छापेमारी की कार्रवाई लगातार की जाएगी किसी को नहीं बक्शा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।