जिलाधिकारी  कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को  तहसील दिवस का आयोजन किया गया। 

जिलाधिकारी  कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को  तहसील दिवस का आयोजन किया गया।

तहसील दिवस में विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित कुल 77 प्रकरण आये, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकरण में लगने वाले समय के अनुसार यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिये।

प्रमुख समस्याओं में दौलतपुर हजरतपुर निवासी ऋषिपाल ने शिकायत की कि चकबंदी विभाग द्वारा चकमाल अभिलेखों में दर्ज किया है लेकिन पैमाइश करते हुए नाप कर के नहीं दी गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने 7 दिन के भीतर भूमि पैमाइश कराने के निर्देश चकबंदी अधिकारी को दिए। सिसोना निवासी इलम चंद ने ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्ज़ा हटवाने की मांग की जिसपर जिलाधिकारी ने भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराने हेतु शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश तहसीलदार को दिए।बंजारेवाला निवासी भानूप्रताप सिंह ने रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम द्वारा  रास्ते की पैमाइश करते हुए रास्ते को कब्ज़ा मुक्त कराने के निर्देश तहसीलदार को दिए।अकबरपुर कालसो निवासी बुरहान ने मुख्य मार्ग सिकरोढा रोड से लेकर अकबरपुर कालसो के रास्ते में जल भराव की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने रोड का परीक्षण कराते हुए एस्टीमेट बनाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिए।अकबरपुर काजी के ग्रामवासियों ने पानी की टंकी, पेयजल लाइन कार्य होने के बावजूद पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को तत्काल निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

तेजपाल तथा लोकेश कर्णवाल ने ( बेहड़की  सैदाबाद) आश्रम रोड पर जलभराव की शिकायत की, साथ ही भगवानपुर सर्विस रोड पर  लियाकत मलिक ने पीने के पानी की लाइनें दबी होने की शिकायत की जिस कारण क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है, जिसपर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारी को टूटी पाइप लाइन ठीक कराने ओर दबी हुए पाइप लाइन चेक करने के निर्देश दिए । ईलम चंद ने कहा कि इनायतपुर – हलजोरा  रोड पर नहीं रोड बन रही है रोड के दोनों तरफ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि तत्काल अतिक्रमण हटाएं। विश्वास कुमार (चौली शहाबुद्दीनपुर गांव) ने ओर ग्राम प्रधान मोहितपुर मोहम्मद मुस्तफा ने जन्म मृत्यु  प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत की जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिए चकबंदी की रिपोर्ट नहीं लग रही है,चकबंदी अधिकारी की जिलाधिकारी ने हफ्ते में एक बार बैठने के निर्देश दिए। इश्क लाल ने पीडब्लूडी विभाग ने 2018 में पुल का निर्माण कराया था जिसमें उनकी जमीन का अधिकरण कर लिया था ओर अभी तक कोई भी मुआवजा  नहीं मिला है जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को निर्देश दिए कि जांच कर रिपोर्ट दे विकलांग पेंशन के लिए मुशायदा ने की शिकायत की जिस पर समाज कल्याण विभाग से  संबंधित अधिकारी को प्रमाण पत्र जल्द बनवाने के  निर्देश दिए। हल्लूमाजरा निवासी सोहन सिंह ने खेत में कूड़ा डालने की शिकायत की जिस जिलाधिकारी ने  ईओ भगवानपुर को कूड़ा स्थल और खेत के बीच बैरिकेटिंग लगाकर उसे कवर करने की बात की।    जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित शिकायतों को संज्ञान में लेकर शीघ्र ही निस्तारण करें। तहसील दिवस के दौरान  अधिकतर शिकायतें चकबंदी, भूमि पैमाईश, कब्जा, जल भराव, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने संबंधित थी।

इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों में डुप्लीकेसी न हो, जो भी रिपोर्ट्स लगाई जाए वह स्पष्ट तथा पठनीय हों। उन्होंने कहा कि कार्य छोटा हो या बड़ा पूरी शुद्धता व सटीकता से होना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति आपकी पेमाइस एवं कार्य क़ो गलत न बता सके, निर्विवादित विरासतन के मामले स्थानीय स्तर पर ही शीघ्रता से कार्यवाही हो जाए। उन्होंने सभी को जनहित में नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने तहसीलदार न्यायलय का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि कोर्ट डे पर आरसीएमएस से लिस्ट निकालकर कोर्ट के बाहर केस लिस्टअवश्य चस्पा की जाए।उन्होंने मिसिलबंद कार्य शीघ्रता से करने के भी निर्देश दिए।

 इस अवसर पर  विधायक भगवानपुर ममता राकेश,     ब्लॉक प्रमुख अरुणा कर्णवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल, अपर जिला अधिकारी पी एल शाह, परियोजना निदेशक के एन तिवारी, एस पी ग्रामीण स्वपन किशोर सिंह,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह, अपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की प्रेमलाल,वैयक्तिक सहायक सुदेश कुमार सहित जनपद के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।