एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा निर्देश में हरिद्वार पुलिस एक के बाद कर रही है खुलासे।
10 लाख की अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर आरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
नगीना उत्तर प्रदेश से मोटरसाइकिल से आ रही थी खेप, हरिद्वार पुलिस ने तस्कर को भेजा जेल मोटरसाइकिल भी जब्त
मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशामुक्त करने व नशा तस्करों पर लगाम कसने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की मुहिम जारी।
थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा पूरे जनपद में कप्तान के आदेश पर रोजाना की जा रही बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों, संदिग्धों की चैकिंग/गश्त के दौरान चण्डीघाट क्षेत्र स्थित नीलेश्वर मंदिर के पास हाईवे से 01 संदिग्ध बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल सवार शांतनु कुमार के कब्जे से 30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की जिसकी बाजारु कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
श्यामपुर पुलिस द्वारा नशा तस्कर शांतनु कुमार से की गई पूछताछ में सामने आया कि ये खेप उसने नगीना निवासी व्यक्ति राहुल चौधरी से ली थी और सप्लाई देने देहरादून जा रहा था।
बरामदगी के आधार पर थाना श्यामपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की गंभीर धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है एवं विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस द्वारा अब तक की गई पड़ताल में बतौर सप्लायर नगीना निवासी राहुल चौधरी का नाम सामने आया है। दर्ज मुकदमें में राहुल चौधरी को वांछित के तौर पर नामजद कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
शांतनु कुमार सैनी पुत्र स्व0 राजेन्द्र कुमार सैनी निवासी जीतपुर पडली, नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र-23 वर्ष
बरामदगी
1- स्मैक – 30 ग्राम (बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये)
2- मोटरसाइकिल – 01 (अपाची बिना नंबर)
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उ0नि0 विक्रम सिह बिष्ट,हे0का0 अनिल कुमार, का0 अनिल रावत
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा निर्देश में हरिद्वार पुलिस एक के बाद कर रही है खुलासे। 10 लाख की अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर आरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

