हरिद्वार के ग्राम जगजीतपुर में वर्ष 1997 में अनुसूचित जाति के लोगों को आवंटित पट्टों पर अवैध तरीके से डरा धमकाकर भू माफियाओं ने पुलिस व प्रशासन के कुछ अधिकारियों द्वारा किया जबरन कब्जा। 23 अक्टूबर से लगातार धरना जारी।

 हरिद्वार के ग्राम जगजीतपुर में वर्ष 1997 में अनुसूचित जाति के लोगों को आवंटित पट्टों पर अवैध तरीके से डरा धमकाकर भू माफियाओं ने पुलिस व प्रशासन के कुछ अधिकारियों द्वारा किया जबरन कब्जा। 23 अक्टूबर से लगातार धरना जारी।

हरिद्वार। ग्राम जगजीतपुर की अनुसूचित जाति की कुमारी प्रमिला, विद्या देवी ,कलावती,सुखबीरी , सुलोचना देवी, सीतो देवी आदि 23 अक्टूबर 2024 से ग्राम जगजीतपुर के अंबेडकर भवन में धरने पर बैठी है।जबकि आवंटित पट्टो का वाद अभी भी एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है जिसकी सुनवाई की तारीख 22 नवंबर 2024 लगी हुई है । बावजूद इसके मौके पर पट्टे दारों की भूमि पर भू- माफिया लगातार निर्माण कार्य कर रहे हैं। प्रशासन मौन है।

अनुसूचित जाति की वोटो के हकदार कोई भी नेता हम अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाओं के धरने पर हमारी सुध लेने के लिए नहीं आया है।वोट लेने वाले नेताओं की बेरुखी से आहत होकर हमने यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष, रेखा आर्य महिला एवं बाल विकास मंत्री, विधायक मोहम्मद शहजाद,,विधायक ममता राकेश,  विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक काजी निजामुद्दीन,विधायक फुरकान अहमद, यूकेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, परिवर्तन पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, आदि को प्रार्थना पत्र डाक से प्रेषित किए हैं।

       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।