सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह,मुख्य विकास अधिकारी। आकांक्षा कोण्डे ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टाटवाला में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र की सुनी समस्याएं।

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह,मुख्य विकास अधिकारी। आकांक्षा कोण्डे ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टाटवाला में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र की सुनी समस्याएं।

जनता दरबार में जमीन कब्जा मुक्त कराने, राशन कार्ड बनवाये जाने, सड़क मरम्मत एवं पेंशन आदि से सम्बन्धित कुल 32 शिकायतें एवं मांग प्राप्त हुई, जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 

ग्राम प्रधान यशपाल सिंह ने मांग करते हुए कहा कि 5 गांवों में बरसाती पानी इकठ्ठा होने से बाढ़ आ जाती है, बाढ़ रोकने हेतु तटबन्ध बनाया जाये जिस पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय वनाधिकारी तथा सिंचाई विभाग को निरीक्षण कर तटबंध बनाने हेतु संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिये तथा वन्य जीवों से गॉव की सुरक्षा करने के निर्देश दिए। वृद्धावस्था सहित विभिन्न प्रकार की सामाजिक पेंशन से सम्बन्धित शिकायते एवं मांग प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने गांव में ही कैम्प लगाकर पात्र व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने क्षेत्र के दिव्यांग व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए निश्चित तिथि पर सभी दिव्यांगजनों का परीक्षण कराते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। सुरेश तथा राजेश ने सीएलएफ को उपलब्ध रोटर वेटर का समूह के स्थान पर व्यक्तिगत रूप से उपयोग में लाये जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने रोटर वेटर सार्वजनिक सम्पत्ति पर रखने की व्यवस्था करने तथा प्रकरण की जांच करने के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कुछ व्यक्तियों की मांग पर जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये कि परिवार रजिस्टर में नए व्यक्तियों के नाम जोड़ने के लिए नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाये तथा जो भी व्यक्ति पात्र हों, उनका नाम परिवार रजिस्टर में अंकित किया जाये। चेतराम राठौर ने हर घर नल योजना के अन्तर्गत जल संस्थान द्वारा गॉव मार्ग रास्ता खोद कर छोड़ दिए जाने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता को तत्काल मौका मुआयना करते हुए सड़क बनवाने निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों की मांग पर हनुमान मन्दिर से गांव को जोड़ने वाले मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश वन तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने सफेद एवं पीले राशन कार्डो पर दिए जाने वाले अनाज व कोटेदार के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने वीडीओ, वीपीडीओ तथा लेखपाल की क्षेत्र में उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली।  

जिलाधिकारी ने क्षेत्र में टीचर्स की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये तथा माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा 144 विद्यार्थियों दो घंटे अत्यधिक पढ़ाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके साथ ही रघुवीर सिंह ने जल निकासी, महेन्द्र कौर ने दीवार तुड़वाने एवं कब्जामुक्त कराने, रेखा देवी ने राशन कार्ड बनवाने, चेतराम ने जेजेएम के अन्तर्गत खोदी गई सड़क सही कराने, राम कुमार ने अवैध बेनामे को खारिज करने श्री राम करण सिंह ने जाति प्रमाण पत्र बनाने आदि से सम्बन्धित समस्याएं रखी। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, प्रभागीय वनाधिकरी वैभव कुमार सिंह, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी मानस मित्तल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला क्रीडाधिकारी शबाली गुरूंग, तहसीलदार प्रियंका रानी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।