दो स्टोन क्रेशरों की खनन विभाग ने पैमाइश कर जुर्माना लगाते हुवे किये सीज।

दो स्टोन क्रेशरों की खनन विभाग ने पैमाइश कर जुर्माना लगाते हुवे किये सीज।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को जनपद के भोगपुर क्षेत्र में कई दिनों से रात के समय कुछ स्टोन क्रेशरों द्वारा नदियों से अवैध खनन कर अवैध रूप से उप खनिज तैयार कर उप खनिज का अवैध भण्डारण परिवहन करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला खनन अधिकारी एवं तहसीलदार को इस अवैध खनन भण्डारण परिवहन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा अनियमित्ता पाये जाने पर संलिप्त स्टोन क्रेशरों को सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के लिये सीज करने के निर्देश दिये थे।
जिला खान अधिकारी भू-वैज्ञानिक रवि नेगी, तहसीलदार सुश्री शालिनी, उप राजस्व निरीक्षक आदि की संयुक्त टीम ने आज भोगपुर क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की, जिसमें अवैध खनन भण्डारण परिवहन में संलिप्त दो स्टोन क्रेशरों-तिरूपति क्रेशर एवं कृष्णा क्रेशर की पैमाइश करने पर दोनों क्रेशरों द्वारा अवैध परिवहन पाया गया। संयुक्त जांच में तिरूपति क्रेशर में लगभग छह हजार टन तथा श्रीकृष्णा क्रेशर में लगभग दस हजार टन अवैध परिवहन पाया गया, जिसके लिये तिरूपति क्रेशर पर 23 लाख रूपये का तथा श्रीकृष्णा क्रेशर पर 45 लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाते हुये, दोनों क्रेशरों को अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया है।
यह जानकारी जिला खान अधिकारी भू-वैज्ञानिक रवि नेगी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।