बाइक सवार युवक की ट्रक में टक्कर लगने से मौत हो गई

पथरी। पुलिस ने बताया इरफान 45 वर्ष व उसका साथी सराजु 50 वर्ष निवासी पदार्था गुरुवार रात लगभग दस बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर लक्सर की ओर से पेड़ो का कटान कर घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह शाहपुर के नजदीक पहुचे तो वहां पहले से सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। उन्होंने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चालक इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुचाया बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने बाईक चालक इरफान को म्रतक घोषित कर दिया जबकि साथी व्यक्ति को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। शुक्रवार को अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामे की कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम के लिये जिलाअस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

चौकी प्रभारी फेरुपुर चरण सिंह चौहान ने बताया सड़क किनारे ट्रक खराब व्यवस्था में खड़ा था। बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।