विकास भवन सभागार में चल रही नव चयनित पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई सम्पन्न 

विकास भवन सभागार में चल रही नव चयनित पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई सम्पन्न

 रोशनाबाद जिला जज प्रशांत जोशी ने कहा कि न्याय सबके लिए, बस यहीं ध्येय है। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह सच है कि जज का वादकारी एवं पीड़ित व्यक्ति से सीधे संपर्क नहीं हो पाता, उनकी व्यथा पेपर और वकील से महसूस होती है। जबकि पैरा लीगल वालेन्टियर्स को पीड़ित एवं शोषित व्यक्तियों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वालेंन्टियर्स के माध्यम से सभी को आसानी से न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी मिले, सभी के अधिकार संरक्षित हों। उन्होंने पैरा लीगल वॉलेंटियर्स का हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि आप हमारी नींव हैं, इस नींव पर ही हम खड़े हैं। उन्होंने कहा कि शोषित एवं वंचितों की मदद कीजिए। किसी भी व्यक्ति को गलत राय कभी न दें, यदि कुछ समझ न आये तो पीड़ित को डीएलएसए ऑफिस ले आएं ताकि काउंसिलिंग कराते हुए सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक प्रयास किया जाये कि पारिवारिक विवाद आपसी सुलह समझौते हों परिवारों में किसी भी प्रकार की खटास न हो। उन्होंने बताया कि 22 दिसम्बर को लक्सर में जनता इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में बहुद्देशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तराखण्ड के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं कार्यपालक सालसा मनोज तिवारी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान जिला जज प्रशांत जोशी द्वारा 88 पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गये।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरजीत कौर, मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट अविनाश श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से रमन कुमार सैनी, संगीता भारद्वाज उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!