274.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, 03 नशा तस्कर आरोपी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार जिसकी बाजार कीमत करीब 55 लाख रुपये है बरेली से स्मैक खरीद कर अपने दो साथियों से कराता था विक्रय

274.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, 03 नशा तस्कर आरोपी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार जिसकी बाजार कीमत करीब 55 लाख रुपये है

बरेली से स्मैक खरीद कर अपने दो साथियों से कराता था विक्रय

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के बेहतरीन नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों की योजनाओं को ध्वस्त करते हुए उन्हे जेल की राह दिखा रही है। 

 एएसपी/सीओ सदर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में रानीपुर पुलिस, A.N.T.F. व C.I.U. हरिद्वार की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी भाईचारा ढाबे के पीछे जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से दो मोटर साईकिल पर सवार तीन संदिग्ध को दबोचकर उनके कब्जे से 274 ग्राम से अधिक स्मैक (बाजारू कीमती करीब 55 लाख रूपये) बरामदगी की गयी। 

पकड़ में आए आरोपित मुस्लिम उर्फ मुर्सलीन ने बताया कि वह पहले वैल्डिंग का काम करता था तथा पैसों के लालच में वह करीब 2-3 महीनो से स्मैक बेचने का काम कर रहा है। इसी काम के चलते उसकी बरेली उ0प्र0 निवासी व्यक्ति से जान पहचान हुई और वह स्मैक की खरीद फरोख्त करने लगा। मुस्लिम ने इस काम में अपने परिचित इमरान व मेहरबान को भी शामिल किया। आरोपी बरामद मोटर साइकिल का इस्तेमाल कर स्मैक बेच अच्छा मुनाफा कमा लेते थे। आरोपी मुस्लिम उर्फ मुर्सलीन को विगत माह नवम्बर में थाना पथरी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

बरामदगी के आधार पर पकड़े गए तीनों युवकों एवं प्रकाश में आए स्मैक पैडलर के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मु0अ0 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पैडलर की तलाश के साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही से जहां एक ओर नशा तस्करों के बीच हडकंप मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर आमजनमानस मुक्तकंठ से हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा एवं कप्तान के नेतृत्व की सराहना कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- मुस्लिम उर्फ मुरसलीन पुत्र बुंदू हसन निवासी बहादरपुर खादर लक्सर हरिद्वार उम्र 40 वर्ष (5वीं पास)

2- मेहरबान पुत्र मौजूद निवासी धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र 36 वर्ष (5वीं पास)

3- इमरान पुत्र भूरा हसन निवासी धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र 36 वर्ष (अनपढ़)

बरामदगी

1- स्मैक- 274.5 ग्राम (कीमती करीब 55 लाख रूपये)

2- मोटर साईकिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।