प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का सुपरवाइजर से अफेयर होने के चलते मारी गोली  सुपरवाइजर था अगला टार्गेट, हरिद्वार पुलिस ने टाला एक और बड़ा हादसा हरिद्वार पुलिस ने गोली मारने वाले हत्यारे आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का सुपरवाइजर से अफेयर होने के चलते मारी गोली 

सुपरवाइजर था अगला टार्गेट, हरिद्वार पुलिस ने टाला एक और बड़ा हादसा

हरिद्वार पुलिस ने गोली मारने वाले हत्यारे आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

 एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा मातहत संग अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई तथा आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष सिड़कुल को निर्देशित करते हुए टैक्निकल सपोर्ट की जिम्मेदारी सीआईयू हरिद्वार को सौंपी।

जान से मारने की नियत से चलाई गई गोली लगने के चलते गंभीर रूप से घायल युवती के पिता नरेश कुमार पुत्र बिहारी निवासी मंडावर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई शिकायत पर थाना सिड़कुल पर युवती के कथित प्रेमी अतुल के खिलाफ जान से मारने की नीयत से तमंचे से हमला करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया।

आरोपी युवक की तलाश में गंभीरता से जुटी थाना सिड़कुल पुलिस व सीआईयू हरिद्वार ने लगातार कई एंगलों पर काम करते हुए घायल युवती के परिजनों से जानकारी जुटाई तथा कड़ी मेहनत के साथ आरोपित को बीती रात ITC कंपनी के पीछे नदी पुल के पास से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन कुछ समय से युवती का मोहित नाम के सुपरवाइजर से अफेयर चल रहा था जिस कारण वह आरोपी से कम बात करते हुए किनारा कर रही थी। 

प्रेमिका को गोली मारने के बाद 22 वर्षीय आरोपी अतुल अब सुपरवाइजर मोहित को अपना निशाना बनाने की फिराक में घूम रहा था लेकिन हरिद्वार “सिडकुल” पुलिस की सक्रियता और मेहनत के चलते उसकी योजनाओं पर पानी फिर गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

अतुल पुत्र दिलेराम निवासी ग्राम फिरोजपुर मुबारकपुर उर्फ नयागांव थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी 

2. थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा

3. उ0नि0 ब्रह्म दत्त बिजलवान (चौकी प्रभारी चौकी कोर्ट) 

4. कांस्टेबल हरि सिंह 

5. कांस्टेबल रविंदर 

6. सीआईयू टीम हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी हरिद्वार द्वारा निम्नलिखित उपनिरीक्षकों के  किए गए स्थानांतरण।
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।