आपसी रंजिश के चलते पूर्व BDC मेंबर को फंसाने का था प्लान, पथरी पुलिस ने किया नाकाम,साजिश के तहत अपने परिचित से खुद के घर पर चलवाई थी गोली,थाना पथरी पुलिस की कार्यशैली की जनता ने की प्रशंसा

आपसी रंजिश के चलते पूर्व BDC मेंबर को फंसाने का था प्लान, पथरी पुलिस ने किया नाकाम,साजिश के तहत अपने परिचित से खुद के घर पर चलवाई थी गोली,थाना पथरी पुलिस की कार्यशैली की जनता ने की प्रशंसा

पुरुषोत्तम पुत्र चंद्रपाल निवासी बिशनपुर कुंडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा सीसीआर रुड़की को सूचना दी कि मेरे घर पर दो बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग की गई है फायरिंग के छर्रे मुझको भी लगे हैं जल्दी कार्रवाई करें।

मौके पर पहुंची पथरी पुलिस,ने घटना का संज्ञान लेते हुए किया मुकदमा दर्ज

सूचना मिलते ही थाना पथरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली गई तत्पश्चात आसपास के लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सभी प्रकार से घटना के सम्बन्ध में जानकारी कर कॉलर से भी कई प्रश्न किए गए जिनका जवाब कॉलर के पास नहीं था। घटना के संदर्भ में मुकदमा दर्ज किए जाने हेतु पथरी पुलिस द्वारा कई दिन तक कॉलर को कई बार थाने बुलाया गया परंतु कॉलर द्वारा थाने न आने पर पथरी पुलिस द्वारा मामले का स्वयं संज्ञान लेकर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

घटना का वीडियो वायरल कर पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगा रहा था आरोप

विवेचना कई संदिग्धों से पूछताछ, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए प्रकाश में आए नाबालिग से पूछताछ पर गोलीकांड की घटना से पर्दा उठा।

कॉलर ने ही बुना फायरिंग का ताना बाना, पड़ोसी को फंसाने का था प्लान

कॉलर पुरूषोतम का अपने पड़ोसी पूर्व बीडीसी मेंबर तेल्लूराम से पिछले लगभग 4 वर्षों से आपसी रंजिश चल रही है जिसके चलते तेल्लूराम को हत्या के प्रयास मामले में फंसाने के लिए अपने परिचित दरगाहपुर लक्सर निवासी नाबालिग से खुद के घर पर फायरिंग करवाई और पुलिस को गुमराह कर सारा आरोप पड़ोसी तेल्लूराम के ऊपर लगा रहा था

 पुरानी रंजिश पुरूषोतम के पिताजी चंद्रपाल ने तेल्लूराम को कुछ बीघा जमीन बेची लेकिन उसी बीच चंद्रपाल की मृत्यु हो गई। अचानक हुई मृत्यु से पुरुषोत्तम के मन में विचार आ गया। बेची हुई जमीन तेल्लूराम को न देनी पड़े इसलिए पुरूषोतम ने तेल्लूराम के विरुद्ध अपने पिता चंद्रपाल को जहर देकर मार देने संबंधी मुकदमा थाना पथरी में दर्ज कराया जो विवेचना उपरांत सही नहीं पायी गयी तब से ही पुरूषोतम द्वारा तेल्लूराम को फंसाने के लिए रोज नए नए प्लान बनाए जाते रहे हैं।

वहीं उपरोक्त घटना की सत्यता की जांच में आरोपी नाबालिग व पुरुषोत्तम का घटना वाले दिन “दोनों के बीच कई बार बात होना” पाया गया।

नाबालिग की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। मोटरसाइकिल से फायर की घटना में उक्त नाबालिग द्वारा ही मोटरसाइकिल चलाई जा रही थी।

घटना के मास्टरमाइंड पुरूषोतम पुत्र चंद्रपाल निवासी बिशनपुर कुंडी पथरी एवं मोटरसाइकिल के पीछे बैठे एक अन्य की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

बाल अपचारी

 पुलिस टीम

1- उ.नि.रोहित कुमार 

2- कां 534 राकेश नेगी 

3- कां 1144 नारायण सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।