ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की सयुक्त टीम के साथ मिलकर सराय ज्वालापुर में मेडिकलो स्टोरो पर की छापेमारी मचा हड़कम्प।

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की सयुक्त टीम के साथ मिलकर सराय ज्वालापुर में मेडिकलो स्टोरो पर की छापेमारी मचा हड़कम्प।

आपको बताते चले कि लगातार ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती व पुलिस की संयुक्त टीम लगातार मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर रही है और अवैध नशे पर पूर्णता से रोक लगाने के लिए काफी छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है छापेमारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती को लंबे समय से सराय ज्वालापुर में चल रहे अवैध  मेडिकल स्टोर की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके चलते ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने शनिवार को कोतवाली ज्वालापुर के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर सराय मे छापेमारी की जिसको देखकर वहां मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया और कई मेडिकल स्टोर संचालक अपना मेडिकल स्टोर बंद करके पहले ही चले गए कहीं मेडिकल स्टोर संचालक को मौके पर ही ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के द्वारा हिदायत दी गई की नशे संबंधी कोई भी दवाई आप अपने यहां ना रखें मरीज के स्वास्थ्य के साथ कोई भी खिलवाड़ ना करें अगर हमे कोई भी शिकायत मिलती है और सही पायी जाती है तो आपके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के द्वारा लगभग 12 मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई जिसमें से तीन मेडिकल स्टोर को बंद कराया गया और एक मेडिकल स्टोर में 12 वर्ष का बच्चा बैठा हुआ मिला ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के द्वारा मेडिकल स्टोर पर कैमरा लगवाने के लिए कहा गया जो की मेडिकल स्टोर पर कैमरा सुरक्षा की दृष्टि से पूर्ण रूप से अनिवार्य है और साथ ही जो एक्सपायरी दवाइयां है उनको और दवाइयो से अलग रखने की हिदायत दी गई और सभी को अपने मेडिकल स्टोर पर साफ सफाई के लिए विशेष रूप से ध्यान देने के लिए कहा गया है ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के द्वारा बताया गया कि यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।