सुल्तानपुर/हरिद्वार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनता इंटर कॉलेज में बहुद्देश्य विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

सुल्तानपुर/हरिद्वार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनता इंटर कॉलेज में बहुद्देश्य विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन, कार्यवाहक मुख्य न्याय मूर्ती उत्तराखंड हाईकोर्ट एवं कार्यपालक अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी द्वारा दीप जलाकर किया गया।

मनोज कुमार तिवारी ने शिविर के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब सभी मिलकर सकारात्मक दिशा में काम करते है तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि हम सभी सामाजिक दायित्व है कि न्याय की पहुँच प्रत्येक व्यक्ति तक हो। सभी व्यक्तियों में विधिक साक्षरता और जागरूकता हो। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों को जानने वाले तथा विधिक रूप से साक्षर एवं जागरूक व्यक्ति के अधिकारों पर कोई भी व्यक्ति अतिक्रमण नहीं कर सकता है। सभी को अपने अधिकारों तथा कर्त्तव्यों के प्रति सजग व जागरूक रहना होगा। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक प्रस्तुति पर सभी छात्रों को बधाई दी तथा स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय के अंध दिव्यांग बच्चों के इलाज के लिए सचिव विधिक प्राधिकरण को निर्देश दिए तथा उन्होंने स्वयं भी व्यक्तिगत पीजीआई चंडीगढ़ तथा एम्स में व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने की बात कही।

  जिला जज प्रशांत जोशी ने सभी का अभिवादन एवं अभिनन्दन किया तथा शिविर के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आम जन को विधिक साक्षर एवं जागरूक करने के साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक उपलब्ध करना है। सचिव सालसा ने प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

समाज कल्याण विभाग के 03 वृद्धवस्था पेंशन, 06 विकलांगों को ट्राय साइकिल, 02 विधवा पेंशन, 03 अंतर्राजातीय विवाह के लाभार्थी चेक वितरण किए, राजस्व विभाग द्वारा 100 कंबलों का वितरण किया गया, कृषि विभाग द्वारा 03 लाभार्थीयों को कृषि यंत्र वितरण किए गए, बाल विकास विभाग द्वारा 18 लाभार्थी को किशोरी किट बैग, 05 गोद भराई किट तथा 05 महालक्ष्मी किट दी गई, श्रम विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों को 51-51 हजार रूपये के चेक वितरण किए गए, मत्स्य विभाग द्वारा 03 लाभार्थीयों को चेक वितरण किए गए, शिक्षा विभाग द्वारा 100 बच्चों को स्वेटर दिया गया। किसान मजदूर सोसाइटी के सहयोेग से लगाए गए ब्लड डोनेशन कैम्प में 28 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया तथा 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 135 व्यक्तियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की गई व विभिन्न एनजीओ सहित कुल 61 विभागोें द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

इस अवसर पर जिला जज प्रशांत जोशी, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, अपर जिला जज अनुश्री जुआल, अपर जिला जज संजीव कुमार, अपर जिला जज अनिरुद्ध भट्ट ,जिला सचिव जिला विधिक सिमरजीत कौर, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, सीएमओ आरके सिंह, सीईओ केके  गुप्ता, एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल, तहसीलदार लक्सर प्रताप सिंह चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, एडवोकेट मनोहर भट्ट, संगीता भारद्वाज, ललित गलानी,राजेश रस्तोगी, शुभ्र रस्तोगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!