₹5000/- के ईनामी बदमाश आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ़्तार। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर झबरेडा, गंगनहर व देवबंद थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं को दिया था अंजाम

 ₹5000/- के ईनामी बदमाश आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ़्तार।

आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर झबरेडा, गंगनहर व देवबंद थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं को दिया था अंजाम

लूटी गई नकदी से खरीदी गई स्पलेण्डर मोटर साइकिल की गई बरामद

 वादी हिमांशू पुत्र नरेश कुमार निवासी-ग्राम मोलना थाना झबरेडा में अज्ञात आरोपियों द्वारा मोलना रोड पर मार पिटाई कर ₹85000/-  की नकदी व दस्तावेज लूटने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

उपरोक्त घटना में अंकुल उर्फ डोली पुत्र पवन निवासी शिवपुर थाना देवबंद सहारनपुर,जुल्फिकार उर्फ बिल्ला पुत्र दीन मोहम्मद निवासी पठानपुरा थाना मंगलौर हरिद्वार व विशाल पुत्र वीर सिंह ग्राम सुनेटी झबरेडा हरिद्वार व रितेश पुत्र नेमचंद निवासी-ग्राम बेहेडकी सैदाबाद थाना झबरेड़ा का नाम प्रकाश में आया था। 

उपरोक्त आरोपी द्वारा कोतवाली गंगनहर व थाना देवबंद क्षेत्र में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। 

पुलिस द्वारा आरोपी उपरोक्त को पकड़ा गया था। 

मुकदमा उपरोक्त में आरोपी रितेश फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु SSP हरिद्वार द्वारा ₹5000/-का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने अभियुक्त रितेश को इकबालपुर क्षेत्र से पकड़ा गया है पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी मुकदमा से लूटी गई नकदी से स्पलेण्डर मोटर साइकिल खरीदना बताया गया। 

आरोपी के कब्जे से लूटी गई नकदी में से खरीदी गई मोटर साइकिल बरामद की गई है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

रितेश पुत्र नेमचंद निवासी-ग्राम बेहेडकी सैदाबाद थाना झबरेड़ा।  

बरामदगी

मोटर साइकिल स्पलेण्डर रंग सिल्वर। 

पुलिस टीम

01.अंकुर शर्मा – थानाध्यक्ष झबरेडा

02.उ०नि० नितिन बिष्ट – चौकी प्रभारी इकबालपुर

03. हे०का० विरेन्द्र शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।