आगामी निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही हरिद्वार में चुनाव की तैयारियो को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली हैजि लाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में जनपदीय अधिकारीयो के साथ बैठक कर तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।उ

आगामी निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही हरिद्वार में चुनाव की तैयारियो को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली हैजि लाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में जनपदीय अधिकारीयो के साथ बैठक कर तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।उ

न्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को चुनाव संबंधी समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी अधिकारियो को सौंपे गए दायित्वों एवं आवंटित कार्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा से पालन करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों को निकाय चुनाव को लेकर गंभीरता से काम करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने निकाय हेतु निर्धारित आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लगातार तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसमें जिस भी अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने मतदान कार्मिकों जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति व प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था, मतदान स्थल, मतदान केंद्र बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, मतपत्रों की व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत होर्डिंग्स, बैनर आदि हटाने की तैयारी, उड़न दस्ते गठित करने, कंट्रोल रूम बनाए जाने तथा अवैध शराब पर प्रवर्तनीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, अजयवीर सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!