एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नशे की खेप पर बार ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत ANTF टीम हरिद्वार व पथरी पुलिस ने मेडिकल पर मारा छापा मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था, नशे के इंजेक्शनों का काला कारोबार आरोपी के कब्जे से 66 नशे के इंजेक्शन व 3300 नशे की गोलियां बरामद

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नशे की खेप पर बार

ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत ANTF टीम हरिद्वार व पथरी पुलिस ने मेडिकल पर मारा छापा

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था, नशे के इंजेक्शनों का काला कारोबार

आरोपी के कब्जे से 66 नशे के इंजेक्शन व 3300 नशे की गोलियां बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत जनपद हरिद्वार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में ANTF टीम हरिद्वार को हाल ही में सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम धनपुरा में मेडिकल स्टोर का मालिक नशे के इंजेक्शन व दवाईयां बेचने का काम करता है। 

इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मेडिकल स्टोर की जाँच की गई तो पाया कि स्टोर संचालक बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहा था जो मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे से सम्बन्धित ड्रग्स आदि के अवैध कारोबार में लिप्त था, तथा नशे में लिप्त लोगों को नशीले इंजेक्शन और दवाइयाँ बेचता था ।

ग्राम धनपुरा में मेडिकल स्टोर पर ANTF टीम व थाना पथरी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की व छापेमारी के दौरान मैडिकल स्टोर से नशे के 66 इंजेक्शन व 3300 नशे की गोलियां बरामद की गयी। 

पुलिस टीम के द्वारा जानकारी ली गई तो पता लगा जिन लोगों से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और दवाइयाँ ख़रीदी जाती थी उनके ख़िलाफ़ जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जायेंगी। 

आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

 1. सहवान पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार।  

बरामदगी का विवरण

1- 66 इंजेक्शन (Tramadol BP 2ML),

2-10 पत्ते (कुल 300 गोली) 

3-Lorazepam Tablet l.P Ativan 2 MG,300 पत्ते (कुल 3000 गोलियां) 

4-Alprazolam Tablet’s lP Zany 0.5 

 पुलिस टीम

1- उ.नि.रंजीत तोमर (ANTF)

2-उ.नि.सुधांशु कौशिक 

3-हे.कां.मुकेश (ANTF)

4-हे.कां. राजवर्धन (ANTF)

5- कां. जयपाल चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।