नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के कार्यक्रम की अधिसूचना दिनांक 23.12.2024 को निर्गत हो चुकी है। उक्त कार्याक्रमानुसार दिनांक 27.12.2024 से दिनांक 30.12.2024 तक नामांकन प्रकिया सम्पन्न करायी जानी है। सचिन  राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड राहुल कुमार गोयल ने सभी उम्मीदवारों के लिए दी खास जानकारी

नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के कार्यक्रम की अधिसूचना दिनांक 23.12.2024 को निर्गत हो चुकी है। उक्त कार्याक्रमानुसार दिनांक 27.12.2024 से दिनांक 30.12.2024 तक नामांकन प्रकिया सम्पन्न करायी जानी है। सचिन  राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड राहुल कुमार गोयल ने सभी उम्मीदवारों के लिए दी खास जानकारी

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड राहुल कुमार गोयल द्वारा बताया गया कि नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार/प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन व्यय के लिए पृथक बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पहले खोले जाने के निर्देश दिये गये थे।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड  द्वारा बताया गया इस संबंध में आयोग द्वारा सम्यक विचारोपरान्त यह निर्देश दिये गये हैं कि निर्वाचन व्यय के लिए पृथक बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पूर्व खोले जाने की व्यवस्था को संशोधित करते हुए यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय बैंक खाता खोलने में असमर्थ रहता है तो संबंधित निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशी से नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त कर लेंगे किन्तु ऐसे प्रत्याशी से बैंक खाता खोलने संबंधी अभिलेख नाम-निर्देशन पत्रों को जमा करने की अन्तिम तिथि एवं समय से पूर्व उम्मीदवार द्वारा जमा किया जाना आवश्यक होगा। साथ ही यह भी स्पष्ट करना है कि बैंक खाता किसी भी बैंक में खोला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।