एसएसपी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार जारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 02 नशा तस्करों अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बाइक से गांजा तस्करी कर रहे थे आरोपियो के कब्जे से, 04 किलो गांजा बरामद
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के दिशा निर्देशों पर मुस्तैदी से काम करते हुए हरिद्वार पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है।
इसी क्रम में थाना पथरी द्वारा दौराने चेकिंग लोक सेवा आयोग अण्डरपास के निकट से 02 अभियुक्तों आशीष पुत्र मुकेश व शुभम पुत्र चन्द्रपाल को बाइक से गांजे की तस्करी करते हुए दबोचा गया। अभियुक्तों के कब्जे से 04 किलो गांजा बरामद किया गया।
अभियुक्तो के विरुद्ध थाना कनखल पर NDPS act में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- आशीष पुत्र मुकेश निवासी मोहम्मदपुर बहलोलपुर थाना रायपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 21 वर्ष
2- शुभम पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम रायपुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर उ0प्र0 24 वर्ष
बरामदगी
1- 04 किलो ग्राम गांजा
2- तस्करी में प्रयुक्त बाइक
पुलिस टीम
उ0नि0 चरण सिहं चौहान,अ0उ0नि0 मुकेश राणा, हे0का0 जसबीर सिहं चौहान,का0 सतेन्द्र रावत
एसएसपी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार जारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 02 नशा तस्करों अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। बाइक से गांजा तस्करी कर रहे थे आरोपियो के कब्जे से, 04 किलो गांजा बरामद
