38वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत जनपद में होने वाले गेम्स के दृष्टिगात मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की।

38वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत जनपद में होने वाले गेम्स के दृष्टिगात मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की।

बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के खिलाफ कार्यवाही हेतु शासन में पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य को पहली बार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेज़बानी मिली है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 38वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत जनपद में होने वाले सभी आयोजनों को यादगार बनाने के लिए सभी संबधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना  सुनिश्चित करें। 

उन्होंने चल रही तैयारियों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी तैयारियां सम्बंद्धता से 25 जनवरी तक अवश्य पूर्ण कर ली जाएं। सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थाए समय से कर ली जाए तथा संयुक्त निरीक्षण कर ट्रैफिक व सिक्योरिटी प्लान बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि गेम्स के दौरान यातायात व्यस्था में किसी भी प्रकार कि समस्या न हो और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम हों। उन्होंने आयोजन के दौरान लगने वाले मोबाइल टॉयलेट्स की प्रतिदिन सफाई कराने के निर्देश जल संस्थान के अभियंताओं को दिए।

उन्होंने सभी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि नेशनल गेम्स को सही से संपन्न कराया जाए ताकि दोबारा से नेशनल गेम्स कराने का मौका राज्य को जल्दी मिल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए आपसी समन्वय व टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी  शबाली गुरंग, जिला युवा कल्याण अधिकारी पीसी पांडेय, सहायक नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार दयाल, अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी, सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।