लक्सर पुलिस की नशा तस्करो पर हो रही है लगातार कार्यवाही
19.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
“ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” को साकार करने के लिये जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है ।
एसएसपी हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीमे गठित कर पुलिस टीमो द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है ।
पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में एक्टीव रहकर थाना क्षेत्र में छापेमारी /चैकिंग के दौरान 01 व्यक्ति को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई l
गिरफ्तार अभियुक्त
नवाब पुत्र नूर मौहम्मद नि० ग्राम लादपुर खुर्द कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
वाछिंत अभियुक्त
अहसान पुत्र परवस नि० ग्राम लादपुर कला कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
बरामदगी
वजन 19.79 ग्राम अवैध स्मैक
एक इलैक्ट्रानिक तराजू
पुलिस टीम
व0उप 0नि 0 मनोज गैरोला कोतवाली लक्सर,उ0नि0 कर्मवीर सिह-कोतवाली लक्सर,हे0कानि0 रियाज अली कोतवाली लक्सर,हे0कानि0 शूरवीर तोमर-कोतवाली लक्सर,कानि0 रविन्द्र चौहान-कोतवाली लक्सर
लक्सर पुलिस की नशा तस्करो पर हो रही है लगातार कार्यवाही 19.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
