नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार। पीड़ित व्यक्ति को रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे थे ₹30 लाख रु0

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पीड़ित व्यक्ति को रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे थे ₹30 लाख रु0

 वादी सुशील कुमार पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम अलीपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार द्वारा लिखित शिकायत दी गयी कि राहुल वर्मा पुत्र रामजवारी वर्मा नाम के व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर मुझसे वर्ष 2023 में 300000/- रूपये (तीस लाख रूपये) धोखाधडी से ठग लिये है। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या- 14/25 धारा 420, 504, 506 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक विजय प्रकाश के सुपुर्द की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए निर्देश के क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त राहुल वर्मा पुत्र राम जवारी

को विनय एन्कलेव कॉलोनी रानीपुर से गिरफ्तार किया गया।

मूल रूप से करनाल हरियाणा निवासी आरोपी 10वीं पास है जो वर्तमान में रानीपुर क्षेत्रांतर्गत किराए के मकान पर रहता है। इस से पूर्व भी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है।

 गिरफ्तार अभियुक्त

1- राहुल वर्मा पुत्र राम जवारी निवासी वार्ड नंबर 8 थाना इंद्री जिला करनाल हरियाणा हाल पता पी0ए0सी0 पेट्रोल पंप के सामने विनय एनक्लेव किराएदार श्रीमती रामावती थाना रानीपुर हरिद्वार – उम्र-33 वर्ष 

पुलिस टीम

उ0नि0 विजय प्रकाश

अपर उ0नि0 राकेश कुमार 

कानि. मनोज रतूडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।