चाइनीज माँझा बेचने वालों के विरुध्द हरिद्वार पुलिस की बड़ी पहल पर आम जन ने की सराहना बचाव किये इंतजाम चाइनीज माँझा बेचने वालों की खैर नही  हरिद्वार पुलिस ने आम जन से की अपील सिटी में किसी भी दुकान पर चाइनीज माँझा बेचने की सूचना देने वाले कि जानकारी गुप्त रखी जायेगी आपकी इस पहल से किसी की जान बच सकती है

चाइनीज माँझा बेचने वालों के विरुध्द हरिद्वार पुलिस की बड़ी पहल पर आम जन ने की सराहना बचाव किये इंतजाम चाइनीज माँझा बेचने वालों की खैर नही 

हरिद्वार पुलिस ने आम जन से की अपील सिटी में किसी भी दुकान पर चाइनीज माँझा बेचने की सूचना देने वाले कि जानकारी गुप्त रखी जायेगी आपकी इस पहल से किसी की जान बच सकती है

पुलिस ने खड़खड़ी क्षेत्र में टू व्हीलर्स चालकों को माँझे से बचाने हेतु वाहनों पर सेफ्टी वायर लगायें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चाइनीज़ माँझे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने तथा मांझे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाकर जनहानी को रोकने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया हैं।पूर्व में भी जनपद पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा को जब्त कर उसे नष्ट किया गया साथ ही अवैध रुप से चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

उक्त निर्देश के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा खड़खड़ी क्षेत्र में चाइनीज माँझे से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया अभियान के तहत दोपहिया वाहनों पर चाइनीज मांजे से रोकथाम के लिए सुरक्षा उपाय जैसे तार लगवाये गये व सभी से अपील की गयी की वह दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें एंव सावधानी के साथ दुपहिया वाहन चलायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।