वोटरों को लुभाने के लिए शराब की बड़ी खेप को लाया गया था ताकि चुनाव में शराब पिलाकर वोट को कन्वर्ट किया जाए
नामी पार्टी के प्रतियाशी की बताई जा रही है शराब की बड़ी खेप लेकिन हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने शराब तस्करो की कार्यवाही में तेजी लाने के दिये सख्त निर्देश
कहा कि किसी भी प्रतियाशी के यहाँ शराब होने की सूचना मिली तो होगी बड़ी कार्यवाही
लेकिन हरिद्वार पुलिस चुनाव की दृष्टि को देखते हुए एक्टिव है
स्विफ्ट कार से शराब तस्करी करते दबोचा तस्कर, 20 पेटी शराब बरामद
आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम करते हुए हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है।
इसी क्रम में थाना कनखल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर के पास आरोपी डोरी को कार से शराब तस्करी करते हुए 20 पेटी देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्त
डोरी लाल पुत्र रामभरोसे निवासी कुमारघड़ा थाना कनखल हरिद्वार
बरामदगी
1-20 पेटी देशी शराब माल्टा मार्का (कुल 960 पव्वे बरामद)
2- तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार
पुलिस टीम
1-उ0नि0 चरण सिंह
2-हे0कांस0 294 शूरवीर सिंह
3-का0 407 सतेंद्र रावत
4-का0 उमेद
वोटरों को लुभाने के लिए शराब की बड़ी खेप को लाया गया था ताकि चुनाव में शराब पिलाकर वोट को कन्वर्ट किया जाए नामी पार्टी के प्रतियाशी की बताई जा रही है शराब की बड़ी खेप लेकिन हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने शराब तस्करो की कार्यवाही में तेजी लाने के दिये सख्त निर्देश
