मतदान कार्मिकों हेतु कन्वेंशन हॉल बीएलईएल में चल रही प्रशिक्षण कार्यशाला में गुरूवार को 1040 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया।  

मतदान कार्मिकों हेतु कन्वेंशन हॉल बीएलईएल में चल रही प्रशिक्षण कार्यशाला में गुरूवार को 1040 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया।  

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण ने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि मतदान पार्टियां किसी भी प्रत्याशी या पार्टी का आतिथ्य स्वीकार न करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। सभी कार्मिक कार्ययोजना के अनुरूप ही पूरी तन्मयता से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्वाचन में समय व परिस्थितियों के अनुसार नए-नए परिर्वतन होते रहते हैं और हर निर्वान नए अनुभव लेकर आता है। इसलिए पीठासीन अधिकारी की डायरी सहित सौंपे गए कार्यों एवं दायित्वों का भलि भांति अध्ययन कर लें ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराना हम सभी का दायित्व है। मतदान टीमें समय से अभिलेख तैयार करें तथा अभिलेखों में किसी भी प्रकार की त्रुटि या भिन्नता न हो।  

प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी केएन तिवारी, मास्टर ट्रेनर सन्तोश चमोला ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय के कार्यों, बूथ में बैठने की व्यवस्था, मतदान शुरू व बन्द करने की प्रक्रिया, मतपेटियों को खोलने तथा सील व बन्द करने की प्रक्रिया, मतदान दिवस पर उपयोग होने वाले 49 प्रकार के सामानों की सूची व उनकी उपयोगिता, विभिन्न प्रकार के प्रारूप भरने की प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।