दोस्ती में दगा देकर छीना दोस्त की प्रेमिका को फिर दोस्त का उड़ाया मजाक उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर दोस्त का किया कत्ल दोस्तों ने मृतक को शराब पिलाने के बाद गला काटकर किया कत्ल शव को झाड़ियो में फेंक फरार हो गए पुलिस ने सभी सबूत को इकट्ठा कर हत्यारे आरोपी की निशान दही पर जाकर शव को कब्जे में लिया और आरोपियों को जेल भेजा हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई कत्ल की गुथी

दोस्ती में दगा देकर छीना दोस्त की प्रेमिका को फिर दोस्त का उड़ाया मजाक उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर दोस्त का किया कत्ल

दोस्तों ने मृतक को शराब पिलाने के बाद गला काटकर किया कत्ल शव को झाड़ियो में फेंक फरार हो गए पुलिस ने सभी सबूत को इकट्ठा कर हत्यारे आरोपी की निशान दही पर जाकर शव को कब्जे में लिया और आरोपियों को जेल भेजा

हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई कत्ल की गुथी

 वादी गुमशुदगी बिजेंद्र पाल निवासी काकड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर ने थाना सिड़कुल में अपने पुत्र विनीत के  शाम सब्जी लेने मार्केट जाने तथा घर नहीं लौटने एवं कहीं कुछ पता नहीं चलने पर थाना सिड़कुल में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

घर से एक जवान नवयुवक के अचानक इस तरह लापता हो जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा इस संबंध में एसपी सिटी से वार्ता की गई व टीम गठित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

हरिद्वार “सिडकुल” पुलिस की दिन रात की गई मेहनत के बाद गुमशुदा विनीत को घटना वाले दिन कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठा कर ले जाने की बात प्रकाश में आई। 

थाना सिडकुल पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल तरीके से मेहनत करते हुए उक्त तीनों व्यक्तियों के नाम अंकुश, सचिन व जॉनी उर्फ अनंत का पता लगाया एवं उनको सुभाष एंक्लेब IP2 से दबोचते हुए पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा गुमशुदा विनीत उपरोक्त को अपने साथ ले जाकर शराब पिलाकर उसकी हत्या कर शव को छुपाये जाने की बात स्वीकार की गयी। 

आरोपियों की निशांदेही पर डेंसो चौक हेमा कंपनी से होते हुए कृष्णा गार्डन को जाने वाली कच्ची सड़क में पड़े निर्माणाधीन सामग्री बजरी के पास से झाड़ी से मृतक की चप्पल व चाकू जिससे उसका गला काटकर हत्या की थी एवं मौके से मृतक के शव को बरामद किया गया।

पकड़े गए अभियुक्त अंकुश एवं सचिन एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा मिनाक्षी पॉलीमर कम्पनी सिड़कुल में कार्य करते हैं और सचिन, अंकुश के मकान सुभाष एंक्लेव ip 2 सिडकुल में किराये पर रहता है। मृतक विनित विक्टोरिया कम्पनी में कार्य करता था तीनों आपस में बढ़िया दोस्त थे। मृतक विनीत मुख्यत अंकुश का दोस्त है। एक दिन अंकुश का फोन अचानक बन्द होने पर उसने मृतक विनीत के फोन से अपनी महिला मित्र को फोन किया जिससे महिला का मोबाइल नम्बर मृतक विनीत के पास आ गया। एक दिन उसने मौका पाकर अंकुश की महिला मित्र से बात की और उसे अपनी बातों में उलझा लिया धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत लंबी होने लगी और दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए।

मृतक विनीत द्वारा दोस्ती की आड़ में विश्वास पर भौंके गए खंजर का बदला लेने के लिए आठवीं पास अंकुश ने अपने अन्य दसवीं पास दोस्तों “सचिन व जॉनी” के साथ मिलकर पार्टी करने के नाम पर अपने साथ विनीत को मोटरसाइकिल में ले जाकर पहले खूब शराब पिलाई फिर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को झाड़ियों में डाल दिया और मोबाइल फोन को कलियर ले जाकर तोड़कर नहर में फेक दिया। जिसको हरिद्वार पुलिस ने बरामद कर लिया। 

1- अंकुश पुत्र सुशील निवासी बिरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुभाष एनक्लेव मुंजाल ऑटो कंपनी के सामने IP-02 थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष।

2.सचिन पुत्र रामनिवास निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष। 

3.जॉनी उर्फ अनंत पुत्र जितेंद्र निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिव विहार कॉलोनी निकट हेमा कंपनी  IP-02 थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 18 वर्ष।

बरामदगी

1. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रंग काला H.F.DELUXR चेसिस नंबर- MBLHAC024KHE05871

2. घटना में प्रयुक्त चाकू 

3. मृतक के मोबाइल बैटरी की बॉडी का टूटा हुआ टुकड़ा 

4. एक अदद माउंटेन ड्यू 750 ml खाली बोतल रंग हरा 

5. मृतक की दो चप्पल नंबर 08 वीवो लिखा आदि

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भण्डारी थाना सिडकुल

2-उप निरीक्षक महिपाल सैनी थाना सिडकुल 

3-उप निरीक्षक इंद्र सिंह थाना सिडकुल ।

4-उप निरीक्षक अनिल बिष्ट थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

5-कांस्टेबल कांस्टेबल मनीष थाना सिडकुल।

6-कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद थाना सिडकुल

7-कांस्टेबल अनिल कंडारी थाना सिडकुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।