भेंस चोरी मामले में पथरी पुलिस टीम ने 02 भैंस चोर आरोपी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।
चोरों के कब्जे से चुराई गई 03 भैंसे व चोरी में प्रयुक्त पिकअब की बरामद
वादी अमीर हमजा पुत्र नूर हसन निवासी धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार द्वारा भैंसें चोरी होने के संबंध में दिए गए शिकायती प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना पथरी पर मु.अ.पंजीकृत किया गया।
पशु चोरी के मामलों को गंभीरता से लेने के संबंध में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर काम करते हुए थाना पथरी पुलिस ने तुरंत पुलिस टीम गठित कर चोरों की तलाश व भैंसों की बरामदगी के प्रयास शुरु किए।
घटनास्थल व आसपास से साक्ष्य संकलन के साथ ही रहने वाले लोगों से पूछताछ करते हुए गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर सघन वाहन चैकिंग करते हुए सुभाषगढ़ तिराहे से एक पिकअप में सवार 02 संदिग्ध को दबोचते हुए पिकअप में लदी तीन भैंसें बरामद की।
संदिग्ध से उक्त भैंसों के बारे में पूछा गया तो कोई सही जवाब नहीं दे पाए। कड़ाई से पूछताछ करने पर संदिग्ध ने भैंसों को धनपुरा से चोरी करने की बात स्वीकार की गई। किए गए अपराध के मुताबिक तीनों संदिग्ध को पुलिस हिरासत में लिया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- जावेद पुत्र अरलम निवासी ग्राम धापुल थाना बिहारीगढ
2- तालीब पुत्र जहूर निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1- चोरी की भैंस- 03
2- चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन- 01
पुलिस टीम
उ.नि.महेन्द्र पुंडीर,हे.कां शिवराज,कां मुकेश चौहान,कां जयपाल चौहान,कां सुरेश रावत,कां आदेश चौहान,कां बिरेंद्र चौहान
भेंस चोरी मामले में पथरी पुलिस टीम ने 02 भैंस चोर आरोपी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। चोरों के कब्जे से चुराई गई 03 भैंसे व चोरी में प्रयुक्त पिकअब की बरामद
