जिलाधिकारी कर्मेन्ंद्र सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रचार-प्रसार करने के लिए शुभांकर मौली के साथ तीन प्रचार रथों को कलेक्ट्रेट परिसर में पूजा अर्चना कर रथों को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना।

जिलाधिकारी कर्मेन्ंद्र सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रचार-प्रसार करने के लिए शुभांकर मौली के साथ तीन प्रचार रथों को कलेक्ट्रेट परिसर में पूजा अर्चना कर रथों को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना।

प्रचार रथ आज से जनवरी तक जिले के तीनों विकास खंडों में जाकर प्रमुख स्थानों, शहर की मुख्य सड़कों और बाजार में घूमकर लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।                  जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन किए जा रहे हैं और सभी को शुभकामनाए देते हुए बताया कि खेलों का आयोजन बड़े ही गर्व का विषय हैं तथा अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने का आवाह्न किया, इसके प्रचार प्रसार के लिए तीन कैंटर आज रवाना किए जा रहे है जो विभिन्न तहसीलों, ब्लाकों, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज विभिन्न स्कूलों में जायेगे। जहॉ बच्चों और आमजन से मिलेंगे। 

 जिलाधिकारी ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य आमजनो को खेलों से जोड़ना है, जिससे जनपद का प्रत्येक नागरिक जुड़ा हुआ महसूस करे क्योंकि यह उसका अपना कार्यक्रम है, जो हमारे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है । 

उन्हेांने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चों द्वारा बहुत सुंदर, मनमोहक     सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई है, साथ ही  यह पर जो भी खिलाड़ी मौजूद है वह मेहनत करे ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो सके, वहॉ अच्छा से अच्छा प्रर्दशन कर देश और राज्य का नाम रोशन करें।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने समस्त खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियो को शुभकामना प्रेषित की। कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी ने मतदान जागरूकता के लिए सभी को शपथ दिलाई।

जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु 03 प्रमोशनल कैन्टर शुभंकर (मौली) सहित जनपद हरिद्वार भ्रमण पर रहेगेदिनांक 20 जनवरी, 2025 को राष्ट्रीय खेलो की मशाल आगमन पर स्वागत शान्तिकुंज में किया जायेगा। तत्पश्चात मशाल रैली का आयोजन निर्धारित रूट से होते हुए रोशनाबाद स्टेडियम में समाप्त किया जायेगा। दिनांक 21 जनवरी, 2025 को मशाल रैली के साथ सास्कृतिक कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हरिद्वार में किया जायेगा। तत्पश्चात गंगा आरती के समय मशाल हर की पैडी में उपस्थित रहेगी।  

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एआरटीओ रश्मि पंत, बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल, एडीईओ अरुणेश पैन्यूली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र अधिकारी, स्वीप के ब्रांड अंबेसडर टॉयलेट मेन रमेश भटेजा, सचिव रेडक्रास नरेश चौधरी, व्यैक्तिक सहायक सुदेश आदि उपस्थित थे।

                               

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।