रुड़की पुलिस ने 20 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब की बरामद, लग्जरी कार भी की जब्त
निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु हमारी कई टीमें फील्ड में हैं, जो भी नशे का कारोबार करेगा सबको जेल भेजेंगे एसएसपी हरिद्वार
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए “हरिद्वार पुलिस द्वारा” दिन रात मेहनत करते हुए शहर से लेकर देहात तक व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सिविल लाइन कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा सोनाली पुल से माजरा की ओर जाने वाली रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया जिसमें तलाशी में कार से 20 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब का जखीरा बरामद हुआ हरिद्वार रुड़की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को नियमानुसार हिरासत में लिया गया।
आरोपी ने बताया कि यह शराब विभिन्न स्थानों से इकट्ठा की गई थी और नगर निकाय चुनाव में अलग-अलग प्रत्याशियों को देने के लिए ले जा रहा था लेकिन तेजतर्रार हरिद्वार पुलिस ने पकड़ लिया।
नगर निकाय चुनाव में बेहद चौकस हरिद्वार पुलिस द्वारा आए दिन एक के बाद एक नशे की खेप पकड़े जाने पर स्थानीय जनता द्वारा कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के शानदार नेतृत्व एवं कोतवाली रुड़की पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
आरोपी अभियुक्त
अमित पुत्र मूलचंद्र निवासी ग्राम भारापुर भौरी, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार (उम्र 35 वर्ष)
बरामदगी
1. वाहन: कार संख्या UK 08 BA 4332
2. शराब विवरण
• 06 पेटी रॉयल स्टैग (कुल 284 क्वार्टर)
• 02 पेटी इम्पीरियल ब्लू (कुल 92 क्वार्टर)
• 02 पेटी इम्पीरियल ब्लू (कुल 46 अध्धे)
• 10 पेटी माल्टा शराब (कुल 480 क्वार्टर)
पुलिस टीम
1. उ.नि. चंद्र मोहन
2. अ.उ.नि. पुष्कर सिंह चौहान
3. हे.कानि. दिनेश गुप्ता
4. कानि. प्रयाग जोशी
5. कानि. रईश खान
रुड़की पुलिस ने 20 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब की बरामद, लग्जरी कार भी की जब्त निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु हमारी कई टीमें फील्ड में हैं, जो भी नशे का कारोबार करेगा सबको जेल भेजेंगे एसएसपी हरिद्वार
