मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन, खेलकूद अनुभाग के निर्देशों की अनुपालन में शनिवार को रोशनबाद खेल परिसर कलेक्टर  में राष्ट्रीय खेलो के आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक की गई। 

मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन, खेलकूद अनुभाग के निर्देशों की अनुपालन में शनिवार को रोशनबाद खेल परिसर कलेक्टर  में राष्ट्रीय खेलो के आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक की गई। 

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने  बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां 25 जनवरी तक अवश्य पूर्ण की जाए और जो प्राइवेट एजेंसी के अधिकारियों को भी समय रहते खिलाड़ियों के लिए होटल, आने जाने ओर खाने के साथ ही मीडिया, सिक्योरिटी और साफ- सफाई की विशेष व्यवस्था रखी जाए।                  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने एजेंसी को सख्त निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को उन्हीं  होटलों में ठहराया जाए जहां पार्किंग की व्यवस्था हो ओर सिक्योरिटी को लेकर  जानकारी भी ली गई साथ ही खिलाड़ियों को होटल से लेकर स्टेडियम  तक यातायात प्लान और आने जाने का समय की चर्चा की, जिससे जिससे ट्रैफिक रूट प्लान तैयार किया जा सके।

एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने साइनेज,और बैनर के लिए एजेंसी को निर्देश दिए,साथ ही एजेंसी कूड़ा एकत्र कर निस्तारण हेतु नगर निगम को व्यवस्था के निर्देश दिए।  

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आर.के सिंह ने बताया  कि मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की तैनाती की जानी है जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने पार्किंग की व्यवस्था और इंट्री-एग्जिट  की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

सीओ सिटी जूही मनराल ने सुझाव दिया कि सुरक्षा की दृष्टि से महिला खिलाडियों को एक ही स्थान (फ्लोर) रहने की व्यवस्था की जाए तथा बसों में भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यवस्था की जाएगी।                इस अवसर थॉम्स कुक सिटी हैड विसेंट क्यू, दीपाली डिजाईन से अनुराग, कन्नाड, एकोडम्डेशन पीओसी अभिजीत प्रधान, सत्यपाल सी ट्रांसपोर्ट, कुमार घुगा सर्पोट कन्सल्टेंट, सीओ जूही मनराल एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग सहित पुलिस प्रशासन के अधिकार/कर्मचारी मौजूद उपस्थित थे।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।