पूर्व व वर्तमान विधायक विवाद प्रकरण में एक और बड़ी कार्यवाही  लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु डीएम देहरादून से किया गया था पत्राचार 24 घंटे के भीतर दोनों पक्षों से 10 शस्त्र लाइसेंस हुए निरस्त पूर्व विधायक प्रणव सिंह व परिजन के 09 शस्त्र लाइसेंस पूर्व में किए जा चुके निरस्त

पूर्व व वर्तमान विधायक विवाद प्रकरण में एक और बड़ी कार्यवाही  लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु डीएम देहरादून से किया गया था पत्राचार

24 घंटे के भीतर दोनों पक्षों से 10 शस्त्र लाइसेंस हुए निरस्त

पूर्व विधायक प्रणव सिंह व परिजन के 09 शस्त्र लाइसेंस पूर्व में किए जा चुके निरस्त

दोनों पक्षों के 300 से अधिक लोगों को किया गया पाबंद मुचलका, चिन्हीकरण की कार्यवाही लगातार जारी

विधायक खानपुर उमेश कुमार व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के बीच हुए आपसी विवाद एवं फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की ठोस पैरवी के चलते जिलाधिकारी देहरादून द्वारा कल देर शाम वर्तमान विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।

हरिद्वार पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों पक्षों के कुल 10 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण किए जा चुके हैं जिसमें पूर्व विधायक प्रणव सिंह व परिजन के 09 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद वर्तमान विधायक के शस्त्र लाइसेंस हेतु जिलाधिकारी देहरादून को पत्राचार किया गया था। इनके समर्थकों के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

साथ ही प्रकरण में वर्तमान एवं पूर्व विधायक दोनों पक्षों के 150-150 कुल 300 समर्थकों को 126/135 बीएनएसएस (पूर्व 107/116 सीआरपीसी) के तहत पाबंद मुचलका किया गया है व चिन्हीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।