मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से प्रस्तावित व साइट अमेनिटीज के लिए भूमि चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन सभागर में सम्पन्न हुई

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से प्रस्तावित व साइट अमेनिटीज के लिए भूमि चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन सभागर में सम्पन्न हुई

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि वे-साइट अमेनिटीज के निर्माण हेतु 4 संभावित स्थलों में से एक उपयुक्त स्थल का चयन किया जाये तथा चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि भूमि का चयन पूर्णतः तकनीकी और प्रशासनिक मानकों के आधार पर किया जाए साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि चयनित स्थल सभी आवश्यकताओं को पूरा करता हो और परियोजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक हो।

उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिया कि वे चयनित स्थलों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करें और सत्यापन रिपोर्ट शीघ्रता से प्रेषित करें ताकि अंतिम निर्णय लिया जा सके। उन्होंने साइट चयन हेतु संभावित स्थलों की उपयोगिता, उपलब्धता और भौगोलिक स्थिति तथा परियोजना की जरूरतों के अनुसार स्थलों की भौतिक एवं कानूनी स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए विस्तार से चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत विकसित होने वाली वे-साइट अमेनिटीज क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इनसे ग्रामीण उद्यमियों को व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। साथ ही, यह सुविधा क्षेत्रीय रोजगार सृजन में सहायक होगी। ग्रामोत्थान परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत स्थानीय समुदायों के लिए बुनियादी सुविधाओं का निर्माण, रोजगार के अवसर सृजित करना और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करना प्रमुख लक्ष्य हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे समन्वय बनाकर कार्य करें। भूमि चयन प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने सभी सभी उपस्थित अधिकारियों से कहा गया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ करें। भूमि से संबंधित सभी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताओं को समय पर पूरा करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस परियोजना को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। 

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए केएन तिवारी सहित जिला परियोजना प्रबंधक- ग्रामोत्थान परियोजना, असिस्टेंट कमिश्नर- सेल टैक्स, तहसीलदार, पटवारी और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण