कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को संसद सदस्य (राज्य सभा) डॉ० नरेश बंसल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता  वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को संसद सदस्य (राज्य सभा) डॉ० नरेश बंसल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता  वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने राज्यसभा सासंद नरेश बंसल को पौधा देकर स्वागत किया. सांसद ने बैठक लेते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि एनजीओ, लायंस क्लब, रोटरी क्लब की सहायता से सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस में जागरूकता लाई जाए इसके लिए स्कूलों-कॉलेज आदि में में जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया जाएं ताकि नई पीढ़ी जागरूक और जिम्मेदार हो सके तथा स्कूलों में सड़क सुरक्षा के नियमों वाले पोस्टर ओर होल्डिंग भी लगाएं जिससे बच्चे जागरूक बनी रहें।

 उन्होंने सड़कों पर वाहन गति के चेतावनी वाले साईन बोर्ड लगाने तथा विभिन्न क्षेत्र विशेष के अनुसार सड़क सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए, इसके लिए सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय कर बेहतर प्लान बनाये, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर लेफ्ट टर्न फ्री होने के उपरान्त भी फ्री नही हो पाता है इसमें सुधार की आवश्यकता है, इसके लिए लोगों को जागरूक करें तथा नियमों का पालन करवायें साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से  हाइवे पर निकलने वाली रोड पर होनी वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, ग्राम पंचायत, एनजीओ के सहयोग से ग्रामवासियों के लिए जागरूकता अभियान चलाए, जिससे कि दुघटनाओं में कमी आ सके तथा लिंक रोड जो हाइवे पर जुड़ रही है उनमें स्पीड ब्रेकर लगाए जाए। बैठक में एआरटीओ रश्मि पंत ने बताया कि जनपद में 40 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए थे जिनमें से 35 में सुधार कर दिया गया है तथा 05 में सुधार की प्रक्रिया गतिमान है।

सांसद ने शहर में जाम की व्यवस्था से निपटने एवं सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए सिडकुल स्थित फैक्ट्रियों ओर स्कूलों  के खुलने एवं छुट्टी के समय में परिवर्तन करने के निर्देश दिए साथ ही डंपर ओर ट्रॉली को स्कूल के खुलने ओर छुट्टी के समय न चलने के सख्त निर्देश दिए उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय अपनाने पर बल दिया।

बैठक में बताया गया कि सांय 06.00 बजे रात्रि 09.00 बजे तक अत्यधिक दुर्घटनाएं होती हैं, तथा दो पहिया और चार पहिया वाहन से अधिक दुर्घटनाएं सामने आई हैं जबकि मृत्यु दर दो पहिया वालों की अधिक है। उन्होंने कहा कि हैलमेट की क्वालिटी को लेकर कोई समझौता न करें इसके लिए भी अभियान चलाएं की हैलमेट लाइफ सेविंग है। 

इस दौरान सासंद ने अधिकारियों कर्मचारियों एवं वालंटियर को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। बैठक के दौरान वर्ष 2024 में दुर्घटना में सहायता करने वाले 09 वालंटियर को सासंद द्वारा पुरस्कृत किया गया  ।

बैठक में सांसद ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता  वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशू चौधरी, विशाल गर्ग,ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, पीडब्लूडी अधि. अभियंता दीपक कुमार, सचिव रेडक्रास नरेश चौधरी,एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रदीप सिंह गुसाई व इंसिडेंट प्रबंधक अतुल शर्मा, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत सहित  सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।