चोरी की 08 मोटरसाइकल और 01 स्कूटी बरामद जाल बिछाकर की गई धरपकड़ के दौरान गिरफ्त में आए वाहन चोर गैंग के 04 सदस्य

चोरी की 08 मोटरसाइकल और 01 स्कूटी बरामद

जाल बिछाकर की गई धरपकड़ के दौरान गिरफ्त में आए वाहन चोर गैंग के 04 सदस्य

थाना सिड़कुल पर वादी रिषभ पुत्र हरिश चन्द्र निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल हरिद्वार की चोरी मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में पजींकृत अभियोग व अन्य वाहन चोरी के अभियोगों के अनावरण में जुटी हरिद्वार सिड़कुल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सक्रिय वाहन चोर गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की। 

दर्ज मुकदमों में चुराए गए वाहनों की रिकवरी एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्यवाही करते हुए थाना सिड़कुल में गठित पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाकर घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाले। लगातार प्रयासों के क्रम में टीम ने छापेमारी करते हुए गिरोह के 04 सदस्यों को पकड़कर उनकी निशांदेही पर 08 मोटर साइकिलें व 01 स्कूटी बरामद की गई।

पकड़े गए आरोपित से पूछताछ करने पर सामने आया कि इस गिरोह के सदस्य नशा करने के आदी हैं और अपने नशे की जरुरतों और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बरामद वाहनों में से 07 के संबंध में थाना सिड़कुल में मुकदमें पंजीकृत हैं। अन्य 02 के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ इस बड़ी कार्यवाही पर स्थानीय जनता द्वारा सिड़कुल पुलिस की प्रशंसा करते हुए हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-सौरभ कुमार पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम अम्बेडकर नगर निकट रविदास मंदिर थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष

2-सोहेल पुत्र अमजद निवासी ड्रीमलैंड कालोनी के पीछे बहादराबाद जिला हरिद्वार उम्र करीब 21 वर्ष

3-राहिल पुत्र अमजद निवासी ड्रीमलैंड कालोनी के पीछे बहादराबाद थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार उम्र करीब 20 वर्ष 

4-हर्ष यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी काली मंदिर चौक बहादराबाद थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार उम्र 21 वर्ष

पुलिस टीम थाना सिड़कुल

थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भण्डारी,उ0नि0 अनिल बिष्ट,हे0का0 सुनील सैनी,हे0का0 संजय तोमर,कां0 गजेन्द्र,कां0 मनीष,कां0 अनिल कण्डारी,कां0 सुनील कुमार,कां0 प्रदीप जुयाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण