एसडीएम ने किया वैक्सीनेशन केम्प का निरीक्षण,

एसडीएम ने किया वैक्सीनेशन केम्प का निरीक्षण,

लक्सर। उप जिला अधिकारी ने किया वैक्सीनेशन केम्पों का निरक्षण 10 ग्रामों में कोविड-19 टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया गया जिसमे 1547 लोगों को टीका लगाया गया।

चयनित ग्रामों में प्रभारी व सह प्रभारी अधिकारियों की तैनाती के साथ ही प्रत्येक ग्राम में लेखपाल व ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही ग्राम निगरानी समिति के पदाधिकारियों को घर घर से टीकाकरण हेतु लोगों को टीकाकरण केंद्रों में लाने की जिम्मेदारी दी गई है । स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला मंगल दल व युवक मंगल दल के पदाधिकारियों, राशन डीलरों आदि का भी सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के साथ तहसीलदार,नायबतहसीलदार ,चिकित्सा अधीक्षक ,खंड विकास अधिकारी सहखंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अधिकारियों द्वारा भी ग्राम स्तर पर तैनात टीमों के मनोबल बढ़ाने व टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्ति हेतु केंद्रों का निरीक्षण किया गया
उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के द्वारा ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर खेड़ी खुर्द गांवो का निरीक्षण किया गया तथा अपनी गाड़ी से अलाउंसमेंट करवा कर लोगों को प्रेरित भी किया गया । विशेष अभियान के अंतर्गत कुल प्राप्त लक्ष्य 3099 के सापेक्ष कुल 3539 लोगों का टीकाकरण कराया गया । विशेष टीकाकरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।